द इंडियन व्यू

टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किए जाने का भारत ने किया स्वागत

नई दिल्ली : भारत ने अमेरिकी विदेश विभाग और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए तैय्यबा के संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने का स्वागत किया है। विदेश…

Ragwendra P Singh
July 18, 2025
2 min read
टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किए जाने का भारत ने किया स्वागत

नई दिल्ली : भारत ने अमेरिकी विदेश विभाग और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए तैय्यबा के संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने का स्वागत किया है।

विदेश मंत्रालय ने आज यहां बयान में कहा कि भारत सरकार टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) के रूप में नामित करने के अमेरिकी विदेश विभाग के निर्णय का स्वागत करती है। हम इस संबंध में विदेश मंत्री मार्को रुबियो के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं और उसकी सराहना करते हैं।

बयान के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा का एक प्रॉक्सी टीआरएफ 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में नागरिकों पर जघन्य हमले सहित कई आतंकवाद संबंधी गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके लिए उसने दो बार जिम्मेदारी भी ली है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और आतंकवादी बुनियादी ढांचे को खत्म करने में वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर लगातार जोर दिया है। टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन के रूप में नामित करना एक सामयिक और महत्वपूर्ण कदम है। यह आतंकवाद के खिलाफ भारत और अमेरिका के बीच गहरे सहयोग को दर्शाता है।

बयान में कहा गया कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के प्रति प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा कि आतंकवादी संगठनों और उनके सहयोगियों को जवाबदेह ठहराया जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…