टाटा स्टील मास्टर्स: प्रज्ञाननंदा की मुश्किलें बढ़ीं, एरिगैसी संयुक्त बढ़त में
गत विजेता आर. प्रज्ञाननंदा का टाटा स्टील मास्टर्स में संघर्ष जारी है। दूसरे दौर में उन्हें उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से हार का सामना करना पड़ा। पहले दौर में ही प्रज्ञाननंदा को हमवतन अर्जुन एरिगैसी से हार…

गत विजेता आर. प्रज्ञाननंदा का टाटा स्टील मास्टर्स में संघर्ष जारी है। दूसरे दौर में उन्हें उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से हार का सामना करना पड़ा।
पहले दौर में ही प्रज्ञाननंदा को हमवतन अर्जुन एरिगैसी से हार मिली थी, और अब तक उन्होंने टूर्नामेंट में कोई अंक नहीं जोड़े हैं। खिताब बचाने के लिए उनके पास बाकी बचे 11 राउंड में शानदार वापसी करनी होगी।
विश्व विजेता गुकेश की चुनौती भी आसान नहीं रही। नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फॉरेस्ट के खिलाफ उनके मैच का परिणाम ड्रॉ रहा। लगातार दूसरे ड्रॉ के बाद गुकेश का कुल स्कोर एक अंक तक सीमित रह गया है। टॉप पर स्थिति थोड़ी और रोचक है। अर्जुन एरिगैसी ने थाई खिलाड़ी दाई वान गुयेन के खिलाफ अपनी दूसरी बाजी ड्रॉ खेली।

वान गुयेन के मजबूत रक्षण को एरिगैसी भेदने में असफल रहे। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अब 1.5 अंकों के साथ अमेरिका के हैंस मोके नीमन और अब्दुसत्तोरोव के साथ संयुक्त रूप से लीड मं हैं।
चौथे भारतीय खिलाड़ी अरविंद चिदंबरम ने तुर्की के यागिज़ कान एर्दोगमुस के साथ ड्रॉ खेला, जिससे उन्होंने संभावित दो अंकों में से एक अंक हासिल किया। इस समय प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ी शीर्ष पर हैं, जबकि बाकी नौ खिलाड़ी केवल आधे अंक के अंतर पर उनका पीछा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
