द इंडियन व्यू

झूठ फैलाया गया है कि वक्फ बोर्ड किसी भी जमीन को अपना घोषित कर सकता है : नासिर हुसैन

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पेश किया गया। इस पर कांग्रेस का पक्ष रखते हुए राज्यसभा सांसद सयैद नसिर हुसैन ने कहा कि वक्फ का मायना दान है। कोई भी किसी को भी दान कर सकता है। उन्होंने कहा कि…

Ragwendra P Singh
April 3, 2025
3 min read
झूठ फैलाया गया है कि वक्फ बोर्ड किसी भी जमीन को अपना घोषित कर सकता है : नासिर हुसैन

नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पेश किया गया। इस पर कांग्रेस का पक्ष रखते हुए राज्यसभा सांसद सयैद नसिर हुसैन ने कहा कि वक्फ का मायना दान है। कोई भी किसी को भी दान कर सकता है। उन्होंने कहा कि दान का कॉन्सेप्ट सिर्फ हमारे धर्म में नहीं है बल्कि हर धर्म में है।

राज्यसभा में गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पेश किया गया। इस पर कांग्रेस का पक्ष रखते हुए राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि वक्फ का मतलब दान है। कोई भी किसी को भी दान कर सकता है। दान का कॉन्सेप्ट हर धर्म में है।

उन्होंने कहा कि हमारे दान के मकसद से बनाए गए इदारों की देखरेख करने के लिए वक्फ बोर्ड बनाया गया है। सोशल मीडिया पर यह फैलाया जा रहा है कि मुस्लिमों के तुष्टीकरण के लिए वक्फ बोर्ड बनाया गया है। शायद इनको पता नहीं और शायद ये बोलना भी नहीं चाहते कि इस देश में एंडोमेंट बोर्ड है, इस देश में हिंदू रिलिजियस प्लेसिस एक्ट है, इस देश में एसजीपीसी है, टेंपल भी ट्रस्ट है, क्रिश्चियन के लिए काउंसिल और कॉरपोरेशन है। हर धर्म के मामलों के नियमन के लिए अलग-अलग एक्ट बनाए गए हैं।

नासिर हुसैन ने कहा कि यह सबसे बड़ा झूठ फैलाया गया है कि वक्फ बोर्ड किसी भी जमीन को अपनी संपत्ति घोषित कर सकता है। उन्होंने कहा कि क्या हिंदुस्तान में कोई नियम कायदा, कानून या प्रॉपर्टी के नियम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम रेल गाड़ियों में, हवाई जहाज में जाते हैं और कई बार नमाज भी पढ़ते हैं, तो ऐसे क्या रेलगाड़ी और हवाई जहाज भी हमारे हो गए?

उन्होंने कहा कि यदि वक्फ बोर्ड के सामने कोई शिकायत आती है, तो उसकी जांच होती है। जांच के लिए तय नियम हैं। उन्होंने कहा कि शायद अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को इन नियमों की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि पूरी जांच होने के बाद सर्वे कमिश्नर सर्वे करता है, कलेक्टर उसको चेक करता है। उसके बाद वह मामला राज्य सरकार को जाता है। राज्य सरकार उसका सत्यापन करके उसे गैजेट में शामिल करती है। इतना ही नहीं, इसके बावजूद भी यदि कोई असंतुष्ट है, तो वह व्यक्ति विवाद को लेकर ट्रिब्यूनल में जा सकता है। ट्रिब्यूनल में भी यदि उसके खिलाफ फैसला आता है, तो वह व्यक्ति कोर्ट में जा सकता है।

नासिर हुसैन ने कहा कि यह लोग कहते हैं कि वक्फ के खिलाफ कोर्ट में रिव्यू नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसमें रिव्यू किया जा सकता है। अगर कोर्ट में रिव्यू नहीं किया जा सकता, तो फिर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वक्फ के इतने मामले कोर्ट में कैसे लंबित हैं? कैसे वहां इतने मामले पहुंचे हैं?

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…