द इंडियन व्यू

झुग्गी के लैंड यूज बदलने को लेकर बढ़ा विवाद, एलजी की सफाई के बाद 'आप' ने जारी किया पेपर

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी झोपड़ी मामले में दिल्ली के एलजी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने लैंड यूज चेंज करके झुग्गियों को तोड़ने का ऑर्डर जारी किया है। उनके बयान के बाद दिल्ली…

Ragwendra P Singh
January 13, 2025
3 min read
झुग्गी के लैंड यूज बदलने को लेकर बढ़ा विवाद, एलजी की सफाई के बाद 'आप' ने जारी किया पेपर

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी झोपड़ी मामले में दिल्ली के एलजी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने लैंड यूज चेंज करके झुग्गियों को तोड़ने का ऑर्डर जारी किया है। उनके बयान के बाद दिल्ली के एलजी का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह पूरी तरह से गलत है और भ्रम फैलाया जा रहा है। इसके बाद 13 जनवरी को एक पेपर जारी करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा है कि एलजी का झूठ पकड़ा गया है। झुग्गी वाली जगह का लैंड यूज बदल दिया गया था। एलजी को अपने झूठ के लिए माफी मांगनी चाहिए।

दरअसल, रविवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शकूरबस्ती के रेलवे झुग्गी कैंप का दौरा किया था। इस दौरान उनके साथ शकूरबस्ती से ‘‘आप’’ के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन समेत अन्य नेता भी थे। यहां अरविंद केजरीवाल ने झुग्गियों में रह रहे लोगों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि मेरा झुग्गी वालों से कोई चुनाव का रिश्ता नहीं है, मैं उनके पास चुनाव में वोट मांगने नहीं आता हूं। मैं उनके पास तब आता हूं, जब उनके ऊपर कोई मुसीबत होती है। दिसंबर 2015 में कोई चुनाव नहीं था। मैं रात को जब 2 बजे आया था, तब झुग्गी तोड़ने के लिए कई बुलडोजर खड़े थे। मैंने लोगों की झुग्गियां टूटने से बचाई थीं। ऐसे ही जब भी झुग्गी वालों पर कोई मुसीबत आएगी तो मैं छोटा भाई बनकर उनके बीच में खड़ा रहूंगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ये लोग दिल्ली की हर झुग्गी तोड़ने की प्लानिंग करके बैठे हैं। 5 साल छोड़िए, ये 1 साल के अंदर सारी झुग्गियां तोड़ देंगे। अगर दिल्ली के झुग्गी वालों ने भाजपा को वोट दे दिया तो यह अपनी आत्महत्या के ऊपर साइन करने जैसा होगा। इन्होंने तुगलकाबाद, महरौली, नई दिल्ली, प्रगति मैदान, नानकपुरा, यमुना पुस्ता, संगम विहार और नजफगढ़ की झुग्गियां तोड़ दी हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि रेलवे झुग्गी कैंप के लिए कह रहे हैं कि जहां झुग्गी वहां मकान देंगे। इन झुग्गियों में रह रहे लोगों को पता नहीं है कि साढ़े तीन माह पहले 30 सितंबर 2024 को रेलवे ने इस जमीन के टेंडर कर दिए हैं। मेरे पास सत्येंद्र जैन का फोन आया कि भाजपा के अंदर से किसी ने मुझे कागज दिए हैं, जिसमें इन जमीनों का टेंडर हो चुका है। भाजपा वाले इतने बेशर्म और गद्दार हैं। वह झुग्गी वालों को कैसे धोखा दे रहे हैं? ये झुग्गी के अंदर जाकर सो रहे थे और 27 दिसंबर 2024 को एलजी ने इस झुग्गी बस्ती का लैंड यूज बदल दिया है और वो इन झुग्गियों में आकर उनके बच्चों के साथ कैरम खेल रहे हैं। ये लोग झुग्गी वालों को कह रहे हैं कि जहां झुग्गी वहां मकान, लेकिन जैसे ही 8 फरवरी को चुनाव खत्म होंगे तो इनकी झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी। ये लोग दो दिन भी नहीं रुकने वाले हैं।

अरविंद केजरीवाल के इन आरोपों पर दिल्ली के एलजी ने भी बयान जारी कर यह कहा था कि जिस लैंड की बात अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं, यह वह जमीन नहीं है, वह दूसरी जमीन है। 13 जनवरी की सुबह आम आदमी पार्टी की तरफ से एक पेपर जारी किया गया है जो किसी मीटिंग में जारी किया गया पेपर है। आप ने आरोप लगाया है कि यह वही कागज है जिसमें लैंड यूज चेंज करने की बात की गई है और जल्द ही झुग्गियों को तोड़ दिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…