द इंडियन व्यू

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोहन यादव से की मुलाकात, आपदा राहत बचाव पर चर्चा

नई दिल्ली : केंद्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को अपने दिल्ली आवास पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। यह बैठक प्रदेश में हाल की…

Ragwendra P Singh
August 8, 2025
2 min read
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोहन यादव से की मुलाकात, आपदा राहत बचाव पर चर्चा

नई दिल्ली : केंद्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को अपने दिल्ली आवास पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की।

यह बैठक प्रदेश में हाल की आपदाओं, क्षेत्रीय विकास, और जनहित से जुड़े मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हुई।

बैठक के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपने संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में हाल ही में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ से उत्पन्न हालात की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान, ग्रामीण बुनियादी ढांचे में आई बाधाएं, और प्रभावित परिवारों की कठिनाइयों को विस्तार से साझा किया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन से अनुरोध किया कि प्रभावित जिलों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए। किसानों को समुचित मुआवज़ा और बीमा लाभ शीघ्रता से प्रदान किया जाए। बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, और जल निकासी व्यवस्था की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए। स्थायी समाधान हेतु जल प्रबंधन और आपदा तैयारी के दीर्घकालिक उपायों पर विचार किया जाए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आश्वस्त किया कि प्रभावित क्षेत्रों में सरकार हरसंभव मदद और पुनर्वास कार्य को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सिंधिया द्वारा बताए गए जमीनी मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और मोहन यादव के बीच एक सप्ताह के भीतर दूसरी बैठक है। इससे पहले, 4 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ गुना संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था, जहां दोनों नेताओं ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं और त्वरित सहायता का आश्वासन दिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…