ज्ञानेश कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला, जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल
नई दिल्ली। नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बुधवार सुबह 26वें चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) का पदभार संभाल लिया। इससे पहले उन्हें सोमवार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त रहे…

नई दिल्ली। नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बुधवार सुबह 26वें चीफ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) का पदभार संभाल लिया। इससे पहले उन्हें सोमवार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त रहे राजीव कुमार 18 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे।
आज सुबह पदभार संभालने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रसेवा के लिए पहला कदम मतदान है। भारत का हर नागरिक, जो 18 साल की आयु पूरी कर चुके हों, उन्हें मतदान जरूर करना चाहिए।
1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक रहेगा।
ज्ञानेश कुमार के चार साल के कार्यकाल में 20 राज्यों और 1 एक केंद्रशासित प्रदेश (पुडुचेरी) में चुनाव होंगे। शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव से होगी और अंतिम चुनाव मिजोरम में होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
