जो मणिपुर पर चैंपियन बने हुए थे, उन्होंने मणिपुर के बिल के विरोध में वोट किया : जेपी नड्डा
नई दिल्ली : राज्यसभा में मणिपुर के लिए वर्ष 2025-26 का बजट सोमवार को पेश किया गया। इसे राज्यसभा में ध्वनिमत से स्वीकार करने के उपरांत वापस भेजा गया। दरअसल, लोकसभा पहले ही मणिपुर बजट 2025-26 पारित कर चुका है। सोमवार को…

नई दिल्ली : राज्यसभा में मणिपुर के लिए वर्ष 2025-26 का बजट सोमवार को पेश किया गया। इसे राज्यसभा में ध्वनिमत से स्वीकार करने के उपरांत वापस भेजा गया।
दरअसल, लोकसभा पहले ही मणिपुर बजट 2025-26 पारित कर चुका है।
सोमवार को मणिपुर विनियोग विधेयक, 2025, मणिपुर बजट 2025-26 और मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 पर विचार किया गया। विपक्ष के विरोध और नारेबाजी के बीच, विधेयक ध्वनि मत से बहुमत मिलने के बाद वापस भेजे गए। इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ, विपक्ष ने नारेबाजी की। विपक्षी सांसदों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार भी किया।
विपक्ष के इस रुख पर नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि जो लोग मणिपुर पर चैंपियन बने हुए थे, उन्होंने मणिपुर के बिल पर चर्चा करना तो दूर, बल्कि उसके विरोध में अपना वोट किया।
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है। यही कारण है कि मणिपुर का बजट संसद में पेश किया गया। इस पर राज्यसभा में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मणिपुर का बजट प्रगतिशील और भरोसा जगाने वाले बजटों में से एक है।
मणिपुर बजट 2025-26 सोमवार को राज्यसभा में पेश किया गया। राज्यसभा में पीठासीन डॉ. सस्मित पात्रा ने दोपहर 2 बजे कार्यवाही प्रारंभ होने पर मणिपुर बजट, मणिपुर विनियोग विधेयक 2025 व मणिपुर वस्तु और सेवा कर संशोधन विधेयक को पेश करने की जानकारी दी।
इसके बाद वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में मणिपुर बजट रखा। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी पार्टियों के सांसदों द्वारा ज्ञापन लेकर चुनाव आयोग जाने का मुद्दा उठाया।
वहीं, नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि यहां मणिपुर बजट पर चर्चा हो रही है, इसी कारण विषय से संबंधित बातें ही रिकॉर्ड पर जानी चाहिए। इस पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने आपत्ति जताते हुए पीठासीन डॉ. सस्मित पात्रा से कहा कि सदन की कार्यवाही आसन के निर्देशन से चलती है। सदन में किस बात को कार्यवाही में रखा जाए, किसका भाषण कार्यवाही में अंकित किया जाए, यह आसन से तय किया जाना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा कि जब हाउस ऑर्डर में नहीं है तो भी ऐसे में विधेयक पारित हो रहे हैं। लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए। इस पर नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा, जैसा कि नेता विपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए, बिल्कुल होनी चाहिए। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में तय हुआ कि मणिपुर बजट पास किया जाएगा। लेकिन, सदन में विपक्ष के रवैये से में हैरान हूं।
उन्होंने कहा कि जो लोग बीते दो वर्षों से मणिपुर की बात कर रहे थे, आज जब मणिपुर के बजट की बात हो रही है तो ये लोग विरोध कर रहे हैं। जो लोग मणिपुर पर चैंपियन बने हुए थे, उन्होंने मणिपुर के बिल पर चर्चा करना तो दूर, उसके विरोध में वोट किया। हम इतने सक्षम हैं कि हर बात पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। लेकिन, अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
