द इंडियन व्यू

जोकोविच के नाम 100वां एकल खिताब, बने तीसरे खिलाड़ी

करियर का सौवां एकल खिताब नोवाक जोकोविच ने जीता। उन्होंने जिनेवा ओपन फाइनल में हुबर्ट हुरकाज को 5-7, 7-6, 7-6 से हराकर खिताबों का शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे टेनिस खिलाड़ी बने। जोकोविच काफी पहले से 100वें…

Ragwendra P Singh
May 25, 2025
2 min read
जोकोविच के नाम 100वां एकल खिताब, बने तीसरे खिलाड़ी

करियर का सौवां एकल खिताब नोवाक जोकोविच ने जीता। उन्होंने जिनेवा ओपन फाइनल में हुबर्ट हुरकाज को 5-7, 7-6, 7-6 से हराकर खिताबों का शतक लगाया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे टेनिस खिलाड़ी बने। जोकोविच काफी पहले से 100वें एकल खिताब के लिए जूझ रहे थे। हालांकि, उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही थी।

Novak Djokovic (@djokernole)

जोकोविच ने नौ महीने पहले पेरिस ओलंपिक में करियर का 99वां एकल खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद से वह शंघाई मास्टर्स और मियामी मास्टर्स में दो फाइनल हार चुके हैं। अपने 38वें जन्मदिन के दो दिन बाद सौवां खिताब जीतने के लिए उन्हें तीन घंटे काफी मेहनत करनी पड़ी।

https://www.instagram.com/djokernole/p/DKC1mybICE6/?hl=en

जोकोविच ने जीत के बाद कहा, 'मुझे यहां सौवां खिताब जीतने की खुशी है। मुझे इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।' 24 ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच से अधिक एकल खिताब जिम्मी कोनर्स (109) और रोजर फेडरर (103) के नाम हैं। अब वह इन दोनों के रिकॉर्ड पर निशाना साधेंगे। भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जोकोविच के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है।

Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

उन्होंने 100वां टाइटल के साथ तस्वीर डाली और लिखा- इसको डबल करें। जोकोविच ने इस साल ओपन एरा में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान 430वां ग्रैंडस्लैम मुकाबला खेला था और वह फेडरर से आगे निकलने में सफल रहे जिन्होंने अपने करियर में 429 ग्रैंडस्लैम मुकाबले खेले।

https://www.instagram.com/asicstennis/reel/DKCvZACMgX3/

जोकोविच के नाम सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम एकल खिताब (24) जीतने का रिकॉर्ड है। पुरुषों में वह इस मामले में राफेल नडाल (22) और फेडरर (20) से आगे हैं। इस खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा समय तक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 37 ग्रैंडस्लैम फाइनल खेले हैं जो फेडरर के मुकाबले छह ज्यादा हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।