द इंडियन व्यू

जेपी नड्डा ने "टीबी मुक्त भारत" अभियान में सांसदों से किया सहयोग का आह्वान

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों से टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। संसद भवन एनेक्सी (ईपीएचए) सभागार में आयोजित बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि…

Ragwendra P Singh
December 2, 2025
2 min read
जेपी नड्डा ने "टीबी मुक्त भारत" अभियान में सांसदों से किया सहयोग का आह्वान

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों से टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। संसद भवन एनेक्सी (ईपीएचए) सभागार में आयोजित बैठक में जेपी नड्डा ने कहा कि सांसदों के साथ संवादों का उद्देश्य टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय मिशन को आगे बढ़ाना है। इस सत्र का उद्देश्य क्षय रोग के विरुद्ध लड़ाई में संसदीय समर्थन और जागरूकता बढ़ाना है जिसमें रोकथाम, शीघ्र निदान, देखभाल और सामुदायिक लामबंदी पर ज़ोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद टीबी मुक्त भारत के निर्माण के लिए अहम योगदान दे सकते हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय अभियान टीबी मुक्त भारत के तहत देशभर में 100 दिनों का सघन अभियान चलाया गया था। इसके तहत अब प्रदेशवार के सांसदों के साथ बैठके की जाएंगी और इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। इसी कड़ी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों के बैठक की जा रही है। इसके साथ महाराष्ट्र के साथ फिर नॉर्थ इस्ट के सांसदों के साथ बैठकें होगी। इस बैठक के जरिए टीबी उन्मूलन में सांसदों को भी शामिल किया जा रहा है। पहले भी अच्छे नतीजे आएं। टीबी के स्क्रीनिंग से कई नए मामलें सामने आएं।विश्व स्वास्थ्य संगठऩ की 2025 में आई रिपोर्ट में टीबी के मामलों में कमी दर्ज की गई है। पिछले दस साल पहले प्रति लाख 237 टीबी के मामले पाए जाते थे अब वो घटकर 187 प्रति लाख रह गए हैं। दुनिया में टीबी के मामले घटने का प्रतिशत 12 है, जबकि भारत में यह 21 प्रतिशत की रफ्तार से घट रहा है। इसके साथ टीबी से होने वाले मृत्यु दर में कमी आई है। यह गिरावट 2015-2024 के बीच 25 प्रतिशत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…