जेपी नड्डा ने की ऋषि सुनक से मुलाकात
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। यह मुलाकात 'भाजपा को जानें' पहल के तहत हुई। मुलाकात के बाद एक्स पर…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। यह मुलाकात 'भाजपा को जानें' पहल के तहत हुई।
मुलाकात के बाद एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए नड्डा ने कहा कि आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर 'भाजपा को जानें' पहल के तहत ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की मेज़बानी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर उन्होंने ऋषि सुनक और उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
नड्डा ने कहा कि मुलाकात के दौरान भारत-ब्रिटेन के प्रगाढ़ होते संबंधों और ज़मीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवा को मज़बूत करने के लिए तकनीक का लाभ उठाने के भारत के प्रयासों पर चर्चा की गई।
इसके साथ भाजपा के मज़बूत संगठनात्मक ढांचे, हर स्तर पर लोगों से उसके गहरे जुड़ाव और समावेशी, विकासोन्मुखी शासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के बारे में भी जानकारी साझा की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
