जेपी नड्डा और जाधव ने राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान के तहत किया श्रमदान
नई दिल्ली : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' के अंतर्गत निर्माण भवन और विदेश मंत्रालय भवन के पास सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय…

नई दिल्ली : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज राष्ट्रव्यापी स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' के अंतर्गत निर्माण भवन और विदेश मंत्रालय भवन के पास सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा, राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने श्रमदान कर सड़क की सफाई की। मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी भागीदारी रही।
इस अभियान के बाद एक्स पर नड्डा ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर, 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत 'स्वच्छता ही सेवा - 2025' अभियान में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और सभी के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भारत बनाने में योगदान देने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि यह पहल स्वच्छता ही सेवा अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए सामुदायिक भागीदारी और नागरिक कार्रवाई को बढ़ावा देना है। मंत्रालय के सभी प्रभागों और अनुभागों के कर्मचारियों ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और राष्ट्रव्यापी अभियान की भावना में योगदान दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
