जेपी नड्डा आज कटरा में माता वैष्णो देवी के करेंगे दर्शन
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा आज जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंच रहे हैं। वो वहां से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे। यह जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल…

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा आज जम्मू-कश्मीर के कटरा पहुंच रहे हैं। वो वहां से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे। यह जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है।
भाजपा के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीयमंत्री नड्डा दोपहर लगभग 12ः30 बजे माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचेंगे। इस अवसर पर वो माता के दर्शन और पूजन करेंगे। उल्लेखनीय है आदिशक्ति दुर्गा स्वरूप मां वैष्णो देवी को माता रानी, शेरावाली माता और वैष्णवी नाम से भी जाना जाता है। यह पवित्र मंदिर जम्मू सम्भाग के त्रिकुट पर्वत पर स्थित है। यहां आदिशक्ति स्वरूप महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती पिंडी रूप मे त्रेता युग से एक गुफा में विराजमान हैं। यह पवित्र मंदिर 108 शक्ति पीठों में शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
