द इंडियन व्यू

जेपी इंफ्राटेक प्रोजेक्ट्स में देरी से नाराज होमबायर्स का प्रदर्शन, एनसीएलटी में याचिका दायर कर जताई चिंता

नोएडा। जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जिल) के हजारों होमबायर्स अब निर्माण कार्य की देरी से त्रस्त होकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा 7 मार्च 2023 को सुरक्षा रियल्टी की समाधान योजना…

Ragwendra P Singh
April 10, 2025
3 min read
जेपी इंफ्राटेक प्रोजेक्ट्स में देरी से नाराज होमबायर्स का प्रदर्शन, एनसीएलटी में याचिका दायर कर जताई चिंता

नोएडा। जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जिल) के हजारों होमबायर्स अब निर्माण कार्य की देरी से त्रस्त होकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा 7 मार्च 2023 को सुरक्षा रियल्टी की समाधान योजना को मंजूरी मिले एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, फिर भी 22,000 से ज्यादा होमबायर्स आज भी अपने फ्लैट की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं।

लगभग 21 महीनों के धैर्य के बाद, जेपी इंफ्राटेक रियल एस्टेट अलॉटीज वेलफेयर सोसाइटी ने आखिरकार एनसीएलटी में याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई 15 अप्रैल को संभावित है।

याचिका का मुख्य उद्देश्य एक निगरानी समिति का गठन करना है, जो निर्माण की प्रगति पर नजर रखे और यह सुनिश्चित करे कि हर खरीदार को समय पर उसका वादा किया गया घर मिले।

इस याचिका को भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) का समर्थन प्राप्त है। दूसरी ओर, समाधानकर्ता सुरक्षा रियल्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विरोध के प्रमुख कारणों में वास्तविक प्रगति का अभाव, सभी अनुमतियां मिलने के बावजूद सुरक्षा रियल्टी द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने में कोई ठोस प्रयास नहीं करना शामिल है।

समाधान योजना के अनुसार, 12,000 श्रमिकों की आवश्यकता थी, परंतु वर्तमान में मात्र 2,000 श्रमिक कार्यरत हैं। साथ ही, भुगतान न होने के कारण ठेकेदार परियोजनाएं छोड़ रहे हैं। कंपनी ने 3,000 करोड़ की फंडिंग व्यवस्था समयसीमा में पूरी नहीं की है। योजना की प्रभावी तिथि के चार महीने बाद भी ठोस निर्माण नहीं हुआ है। समाधान योजना में नामित प्रमुख प्रबंधन कर्मी अब नहीं हैं और वर्तमान प्रबंधन की खरीदारों से कोई संवाद नहीं है।

वहीं, वादा किया गया मोबाइल ऐप अब तक लॉन्च नहीं हुआ है और साप्ताहिक अपडेट्स भी बंद कर दिए गए हैं। गार्डन आइल्स, ऑर्चर्ड्स, सनीवेल होम्स जैसी परियोजनाएं अब भी यूपी रेरा में लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का हवाला देकर सुरक्षा रियल्टी निर्माण में हो रही देरी को उचित ठहराने की कोशिश कर रही है।

होमबायर्स ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा रियल्टी केवल अपने आर्थिक हितों की रक्षा कर रही है, प्रशासनिक शुल्कों में मनमानी वृद्धि कर रही है, आईबीसी अवधि के लिए भी ब्याज वसूल रही है, पुनः बिक्री को बढ़ावा दे रही है जबकि निर्माण बंद है, 400 करोड़ से अधिक की राशि समूह कंपनियों की ओर डायवर्ट कर चुकी है, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट प्राप्त करने में असफल रही है, संरचनात्मक ऑडिट रिपोर्ट साझा नहीं कर रही और अवास्तविक डिलीवरी टाइमलाइन देकर ग्राहकों को गुमराह कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…