द इंडियन व्यू

जेन जी और जेन अल्फा 2047 तक देश को बनाएंगे 'विकसित भारत' : अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली : केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जेन जी औऱ जेन अल्फा ही 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त कर 2047 तक देश को विश्व गुरु बनाएंगे। साथ ही युवा शक्ति की अथक मेहनत से भारत 2047 तक 25…

Ragwendra P Singh
January 3, 2026
3 min read
जेन जी और जेन अल्फा 2047 तक देश को बनाएंगे 'विकसित भारत' : अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली : केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जेन जी औऱ जेन अल्फा ही 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त कर 2047 तक देश को विश्व गुरु बनाएंगे। साथ ही युवा शक्ति की अथक मेहनत से भारत 2047 तक 25 ट्रिलियन आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा। ये शताब्दी भारत की शताब्दी होने वाली है। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव आकाशवाणी भवन के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती और श्रीकांत जोशी की स्मृति में मदरलैंड इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित ''पंच परिवर्तन'' संगोष्ठी में बोल रहे थे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार, मदरलैंड इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, सुरेश चौहान, शाहिद अख्तर, श्रीराम जोशी मौजूद रहे।

 

सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पंच परिवर्तन विचार ने पांच हजार साल पहले भारत विश्व गुरु रहा। दो हजार साल पहले भारत सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहा है। भारत ने विश्व को गिनती सिखाई, दशमल्व दिया। सदियों से विश्व को दिशा देने वाला राष्ट्र भारत रहा। लेकिन बीच में कुछ दशकों तक अंग्रेजों ने गुलाम बनाए रखा, हमारे निर्माण क्षमता को बर्बाद कर दिया। लेकिन अब वो देश करवट ले रहा है। आज भारत विश्व में पांचवी आर्थिक ताक़त से चौथे स्थान पर आ गया है।

 

उन्होंने कहा कि 11 साल देश में ९९ प्रतिशत मोबाइल फ़ोन देश के बाहर से आयात होते थे लेकिन आज परिस्थितियां बदली है। आज देश ९९ प्रतिशत फ़ोन भारत में बनते है और निर्यात होते हैं। दुनिया के कई देश आज वंदे भारत ट्रेन में दिलचस्प ले रहे हैं।वंदे भारत स्लीपर या रॉकेट हो या सेमी कंडक्टर चिप्स हो इन सब में देश के नागरिक की सोच छपी है। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन में पर्यावरण अहम भाग रहा है। देश ने हमेशा पर्यावरण को सहेजा है। यह लोगों के घरों में तुलसी के पौधे के रूप देख सकते हैं।

 

इस अवसर पर आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि पड़ोसी नहीं बदले जा सकते। लेकिन हम अपनी खोई हुई भूमि की तरफ़ तो जा सकते हैं। जो ख़त्म होना चाहता है उसका उत्तर खोज कर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन से समाज बदलेगा। किसी भी दूसरे देश में हिम्मत नहीं है जो ख़ुद को विश्व गुरु कहे। सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, ऐसा दुनिया में कहीं और सुनाई नहीं देता है।पंच परिवर्तन के नियमों से हम विश्व गुरु बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्नता में एकता वाला देश है। यही इसकी सुंदरता है। इसलिए दुनिया की एकता का बेमिसाल उदाहरण है भारत। हम जीना जानते है और सबक सिखाना भी जानते हैं।इस अवसर पर मदरलैंडइंटरनेशनलफाउंडेशनकेअध्यक्षडॉ.एकेअग्रवाल ने पंच परिवर्तन संगोष्ठी की प्रस्तावना रखी और सभी से इसका स्मरण करने का आह्वान किया। इसके साथ सुरेश चौहान ने इस विषय पर अपने विचार रखे। मंच का संचालन श्रीराम जोशी ने किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…