जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए मप्र की अस्मी भारती का भारतीय टीम में चयन
भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अस्मी भारती उज्बेकिस्तान में आयोजित जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। चैंपियनशिप के लिए उनका चयन भारतीय टीम में…

भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अस्मी भारती उज्बेकिस्तान में आयोजित जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। चैंपियनशिप के लिए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है।
मप्र के खेल विभाग ने सोमवार को जानकारी दी कि उक्त प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 से 16 अप्रैल तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित की जाएगी। अस्मी भारती ने 13–14 मार्च को सोनीपत, हरियाणा में आयोजित अंतिम चयन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में स्थान मिला है, जिसके तहत वे आगामी जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
खेल मंत्री कैलाश सारंग ने दी शुभकामनाएं
मप्र के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अस्मी भारती को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई नीतियों और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अस्मी भारती आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत और मध्यप्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।
खेल मंत्री सारंग ने कहा कि अस्मी भारती का भारतीय टीम में चयन मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि न केवल उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह प्रदेश में विकसित हो रही खेल प्रतिभाओं की क्षमता को भी दर्शाती है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर किसी भी खिलाड़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है। उनका यह चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सम्बंधित ख़बरें
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
