द इंडियन व्यू

जूनियर टेनिस कप: ओम पटेल और दीपशिखा विनयागमूर्ति ने मारी बाजी

पांचवीं वरीयता प्राप्त ओम पटेल और शीर्ष वरीयता प्राप्त दीपशिखा विनयागमूर्ति ने रविवार को यहां यूनीफाई-आईटीएफ जूनियर टेनिस कप में क्रमश: लड़कों और लड़कियों के वर्ग के एकल खिताब जीते। दीपशिखा ने संयमित प्रदर्शन करते हुए…

Ragwendra P Singh
August 23, 2026
1 min read
जूनियर टेनिस कप: ओम पटेल और दीपशिखा विनयागमूर्ति ने मारी बाजी

पांचवीं वरीयता प्राप्त ओम पटेल और शीर्ष वरीयता प्राप्त दीपशिखा विनयागमूर्ति ने रविवार को यहां यूनीफाई-आईटीएफ जूनियर टेनिस कप में क्रमश: लड़कों और लड़कियों के वर्ग के एकल खिताब जीते।

दीपशिखा ने संयमित प्रदर्शन करते हुए सविता भुवनेश्वरन को सीधे सेटों में हराया जबकि पांचवीं वरीयता प्राप्त ओम पटेल ने करीब दो घंटे चले रोमांचक मुकाबले में ओम वर्मा को 1-6, 6-3, 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

साभार : गूगल

लड़कियों के एकल फाइनल में शीर्ष वरीय दीपशिखा ने सविता को 6-4, 6-3 से हराया। उन्होंने पिछले सप्ताह जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद लगातार दूसरे सप्ताह ट्रॉफी अपने नाम की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।