द इंडियन व्यू

जी राम जी योजना को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री

नई दिल्ली : विकसित भारत, गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), यानी 'जी राम जी' योजना को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां इसके खिलाफ कांग्रेस पांच जनवरी से अभियान चलाने जा रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी…

Ragwendra P Singh
January 2, 2026
1 min read
जी राम जी योजना को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री

नई दिल्ली : विकसित भारत, गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), यानी 'जी राम जी' योजना को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां इसके खिलाफ कांग्रेस पांच जनवरी से अभियान चलाने जा रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी रणनीति बना ली है। इसी के तहत शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस अहम बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, कृषि मंत्री शिवराज सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक का मकसद रणनीति तैयार करना है, जिसके तहत लोगों तक जी राम जी के लाभ को पहुंचाना है और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रण को दूर करना है।

 

सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा आने वाले दिनों में देशभर में अभियान चलाने की योजना बनाई है। इस अभियान के तहत मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार और ख़ामियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ भाजपा जी राम जी लाने के फायदे गिनवाएगी। इस अभियान में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता भी हिस्सा लेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…