द इंडियन व्यू

जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी खत्म होने से अफोर्डेबिलिटी और उपभोग में होगी वृद्धि

नई दिल्ली : विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी को रेशनलाइज करने से अफोर्डेबिलिटी में महत्वपूर्ण सुधार होगा, पहुंच मजबूत होगी और त्योहारी सीजन से पहले उपभोग को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम…

Ragwendra P Singh
September 8, 2025
2 min read
जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी खत्म होने से अफोर्डेबिलिटी और उपभोग में होगी वृद्धि

नई दिल्ली : विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी को रेशनलाइज करने से अफोर्डेबिलिटी में महत्वपूर्ण सुधार होगा, पहुंच मजबूत होगी और त्योहारी सीजन से पहले उपभोग को बढ़ावा मिलेगा।

यह कदम ब्रॉडर जीएसटी रेशनलाइजेशन का हिस्सा है, जिसमें 12 प्रतिशत स्लैब को 5 प्रतिशत के साथ मिला दिया गया और 28 प्रतिशत को 18 प्रतिशत में समाहित कर दिया गया।

स्वास्थ्य और जीवन बीमा अब शून्य कर श्रेणी में डाल दिए गए हैं, जिन पर पहले 18 प्रतिशत जीएसटी लगता था।

आईसीआरए के अनुसार, जहां पॉलिसीधारकों को कम प्रीमियम का लाभ होगा, वहीं बीमा कंपनियों को अल्पकालिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) अब उपलब्ध नहीं होगा।

इससे विशेष रूप से जीवन बीमा में मार्जिन कम हो सकता है, हालांकि अफोर्डेबिलिटी में वृद्धि से बिक्री में वृद्धि और दीर्घकालिक पहुंच में सुधार की उम्मीद है।

सामान्य बीमा में, रिटेल हेल्थ सेगमेंट के प्रीमियम में कमी आएगी, हालांकि अगर पूरा लाभ दिया जाता है तो स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की लाभप्रदता पर दबाव पड़ सकता है।

रिटेल हेल्थ सेगमेंट का वित्त वर्ष 2025 में उद्योग की ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम इनकम (जीडीपीआई) में 16 प्रतिशत योगदान था।

आईसीआरए लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और ग्रुप हेड (कॉर्पोरेट सेक्टर रेटिंग्स) जितिन मक्कड़ ने कहा, स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर शून्य दर से मरीजों की अफोर्डेबिलिटी और पहुंच में वृद्धि होगी। जैसे-जैसे स्वास्थ्य बीमा की पहुंच में सुधार होगा, इसका लाभ अस्पताल क्षेत्र को मिलेगा, जहां पिछले कुछ वर्षों में बीमा की बढ़ती पहुंच के कारण मांग में पहले से ही वृद्धि देखी जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि दीर्घावधि में, यह कदम स्वास्थ्य सेवा को अधिक समावेशी और किफायती बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

विशेषज्ञों ने कहा कि यह कदम जीवन सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा कवरेज को, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए, अधिक किफायती बनाएगा, साथ ही बीमा उत्पादों को व्यापक रूप से अपनाने को प्रोत्साहित करेगा और भारत की वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करेगा।

रिन्यूबाय के सीईओ और सह-संस्थापक बालाचंदर शेखर ने कहा, टर्म लाइफ, यूएलआईपी या एंडोमेंट पॉलिसी सहित सभी व्यक्तिगत जीवन बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी से खासकर पहली बार बीमा खरीदने वालों और मध्यम आय वाले परिवारों के बीच छूट मिलने से बीमा की पहुंच बढ़ेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…