100वां इंटरनेशनल मैच खेलकर माइकल ब्रेसवेल ने सेलिब्रेट किया करियर का गर्वपूर्ण पल
भारत के खिलाफ इंदौर में जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रहे माइकल ब्रेसवेल के ये मैच खास है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि माइकल ब्रेसवेल अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। माइकल…

भारत के खिलाफ इंदौर में जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रहे माइकल ब्रेसवेल के ये मैच खास है।
ऐसा इसलिए है, क्योंकि माइकल ब्रेसवेल अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। माइकल ब्रेसवेल ने कहा है कि उनको एक भी मैच खेलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब वे 100वां मैच खेल रहे हैं तो ये बहुत ही सम्मान और गर्व वाला पल है। टेस्ट में 10 साल पहले डेब्यू करने वाले माइकल ब्रेसवेल को वनडे क्रिकेट में 2022 में डेब्यू करने का मौका मिला था।
माइकल ब्रेसवेल ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं न्यूजीलैंड के लिए एक बार भी खेलूंगा, इसलिए 100 गेम की शाम को यहां खड़ा होना बहुत खास है। मुझे लगता है कि उनमें से हर गेम एक बड़ी कामयाबी रही है और पक्का ऐसा गेम है जिसे मैं बहुत गर्व के साथ खेलने जाता हूं।"
तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल उनका ये 100वां इंटरनेशनल मैच है। 43वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेल रहे माइकल ब्रेसवेल ने 47 टी20 इंटरनेशनल और 10 टेस्ट मैच भी न्यूजीलैंड की टीम के लिए खेले हैं। इस तरह उनके इंटरनेशनल मैचों की संख्या 100 हो गई है।

कप्तान ब्रेसवेल ने अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने को लेकर कहा, "हर फॉर्मेट के अपने अलग चैलेंज होते हैं और मुझे लगता है कि शायद एक चीज जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी, क्योंकि मैं छोटा था, वो थी बॉलिंग के मौके जो मुझे मिले।
यह कुछ ऐसा है जिसका मैंने सच में मजा लिया है, अपने गेम को बेहतर बनाने की कोशिश करना और अलग-अलग कंडीशन में बॉलिंग करना समझना।" उन्होंने कहा कि उनका करियर धैर्य और लगन से बना है।
हालांकि, शुरुआत में उनको बहुत कम मौके मिले, लेकिन अब वे न्यूजीलैंड की टीम में लगातार खेल रहे हैं। इसके अलावा कप्तानी से भी उनके करियर में बहुत बदलाव आया है, जिसे वह सम्मान के तौर पर देखते हैं।
ब्रेसवेल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी टीम में चुने गए हैं। वहां वे प्लेइंग इलेवन में भी जगह बना सकते हैं। भारत और श्रीलंका में वर्ल्ड कप के मैच होने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
