जायसवाल के रन आउट ने बिगाड़ा भारत का खेल, राहुल-पडिक्कल ने कराई वापसी
इंडिया बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल में हो रहा है। इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अच्छी शुरुआत मिली थी, हालांकि वह अपनी इस पारी को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए। श्रीलंकाई गेंदबाज की गलती के…

इंडिया बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल में हो रहा है। इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अच्छी शुरुआत मिली थी, हालांकि वह अपनी इस पारी को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए।
श्रीलंकाई गेंदबाज की गलती के चलते वह रन आउट हो गए। भारत को 47 रन पर पहला झटका लगा था। जिसके बाद देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाला और लंच तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। भारत ने लंच तक 101 रन बोर्ड पर लगाए। पडिक्कल और राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई।
यशस्वी का रन आउट पारी के 11वें ओवर में आया। ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल मिड ऑन पर टैप कर सिंगल लेना चाहते थे। जायसवाल भी इसके लिए तैयार थे। जैसे ही जायसवाल रन लेने के लिए दौड़ तो गेंद पकड़ने के चक्कर में गेंदबाज प्रभात जयसूर्या की टक्कर उनसे हो गई। जायसवाल वहीं गिर गए। राहुल बीच पिच पर आकर रुके, इसके बाद दोनों के बीच तालमेल की कमी के कारण जायसवाल रन आउट हो गए।

केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यशस्वी जायसवाल के दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन शनिवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 101 रन बनाए। लंच के समय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 32 रन और देवदत्त पडिक्कल 35 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 16 ओवरों में 54 रन जोड़े हैं।
अगर जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट नहीं होते तो भारत के लिए पहला सत्र और अच्छा हो सकता था। जायसवाल गेंदबाज से टकराने के बाद अपना संतुलन खो बैठे और इस बीच राहुल के साथ गफलत में उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।दोनों बल्लेबाज आपस में तालमेल नहीं बिठा पाए और नॉन-स्ट्राइकर छोर पर पहुंच गए। इस कारण 37 गेंदों पर 32 रन बनाने वाले जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा।
इस झटके के बावजूद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले भारत की रन बनाने की दर में कोई असर नहीं पड़ा। तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर क्षेत्ररक्षक के करीब गिरी लेकिन भारतीय बल्लेबाज का इसी गेंदबाज पर पुल शॉट से चौका लगाना उनके बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत था।
भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के तुरुप के इक्के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को शुरुआती लय हासिल नहीं करने दी। शानदार फॉर्म में दिख रहे देवदत्त ने उनकी गेंद पर लांग आन पर छक्का जड़ा। राहुल ने भी उनकी गेंद छह रन के लिए भेजी। जयसूर्या, पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा और स्पिनर धनंजय डी सिल्वा ने कभी-कभी कुछ उछाल और टर्न हासिल किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को इससे कोई परेशानी नहीं हुई।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
