द इंडियन व्यू

जानिए दिल्ली विधानसभा के भीतर क्यों हुआ हंगााम, अध्यक्ष ने क्या उठाया कदम : बीएस राय

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने के लिए विपक्ष की नेता आतिशी समेत 12 आप विधायकों को सदन से दिनभर के लिए निष्कासित कर दिया। निष्कासित किए गए…

Ragwendra P Singh
February 26, 2025
1 min read
जानिए दिल्ली विधानसभा के भीतर क्यों हुआ हंगााम, अध्यक्ष ने क्या उठाया कदम : बीएस राय

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी करने के लिए विपक्ष की नेता आतिशी समेत 12 आप विधायकों को सदन से दिनभर के लिए निष्कासित कर दिया।

निष्कासित किए गए आप विधायकों में आतिशी, गोपाल राय, वीर सिंह धिंगान, मुकेश अहलावत, चौधरी जुबैर अहमद, अनिल झा, विशेष रवि और जरनैल सिंह शामिल हैं।

आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री कार्यालय से बीआर अंबेडकर की तस्वीर हटाकर उनका अपमान किया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर हटाकर भाजपा ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। क्या वह मानती है कि मोदी बाबासाहेब की जगह ले सकते हैं?"

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाले प्रशासन ने दिल्ली सचिवालय और विधानसभा दोनों में मुख्यमंत्री कार्यालय से अंबेडकर की तस्वीरें हटा दी हैं। निलंबित आप विधायकों ने बाद में विधानसभा परिसर में अंबेडकर चित्रों के साथ विरोध प्रदर्शन किया और "बाबा साहब का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के नारे लगाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…