द इंडियन व्यू

जानिए इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

नई दिल्ली। दुनिया भर में हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ धरती के संरक्षण की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों की याद…

Ragwendra P Singh
April 22, 2025
2 min read
जानिए इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

नई दिल्ली। दुनिया भर में हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ धरती के संरक्षण की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों की याद दिलाना है।

पृथ्वी दिवस की शुरुआत सबसे पहले 22 अप्रैल 1970 को अमेरिका में हुई थी। इसके पीछे की प्रेरणा थे अमेरिकी सीनेटर और पर्यावरण कार्यकर्ता जेलार्ड नेल्सन, जिन्होंने पर्यावरण सुरक्षा की आवश्यकता को समझते हुए यह अभियान शुरू किया था। बाद में इस पहल में उनके साथ डेनिस हायस जैसे एक्टिविस्ट भी जुड़ गए। और फिर देखते ही देखते यह एक वैश्विक अभियान बन गया।

1990 में जब पृथ्वी दिवस की 20वीं वर्षगांठ मनाई गई, तो दुनिया के 141 देशों के 20 करोड़ से अधिक लोगों ने इसको मनाया था। इसी के बाद 1992 में ब्राजील में आयोजित संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण और विकास पर कॉन्फ्रेंस की नींव रखी गई। तब से हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, प्रदूषण को कम करना, प्राकृतिक संसाधनों की बचत और उचित उपयोग, रीसायक्लिंग को बढ़ावा देना और पेड़-पौधों को लगाकर धरती को हरा-भरा बनाना है।

इस वर्ष पृथ्वी दिवस 2025 की थीम आवर पावर, आवर अर्थ है। इस थीम के जरिए दुनिया भर के लोगों, संगठनों और सरकारों को यह संदेश दिया जा रहा है कि उन्हें पारंपरिक, क्षय होने वाले ऊर्जा स्रोतों की जगह पुन: प्रयोग किए जाने योग्य ऊर्जा स्रोतों को अपनाना चाहिए। इस थीम का लक्ष्य 2030 तक वैश्विक स्तर पर अक्षय ऊर्जा उत्पादन को तीन गुना करना है। यह न सिर्फ पृथ्वी के भविष्य को सुरक्षित करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी जीवन प्रणाली की नींव रखेगा।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर पेड़ लगाकर, प्लास्टिक का प्रयोग कम करके, ऊर्जा की बचत करके और प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर हम भी इस अभियान में अपना योगदान दे सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…