जादुमणि सिंह का दमदार पंच, सर्वसम्मत फैसले से जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में
भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने मंगलवार को एशियाई खेलों के पुरुष मुक्केबाजी मुकाबले में नेपाल के चंद्र बहादुर थापा को सर्वसम्मत 5-0 के फैसले से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इस जीत के साथ जादुमणि ने प्री-क्वार्टर फाइनल…

भारतीय मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने मंगलवार को एशियाई खेलों के पुरुष मुक्केबाजी मुकाबले में नेपाल के चंद्र बहादुर थापा को सर्वसम्मत 5-0 के फैसले से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इस जीत के साथ जादुमणि ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
जादुमणि ने मुकाबले की शुरुआत संभलकर की। थापा ने कई मुक्कों के साथ आक्रामक शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन उनके कई प्रहार सही निशाने पर नहीं लगे। जादुमणि ने धैर्य के साथ अपने मुक्के लगाए और दोनों मुक्केबाजों के बीच पहले राउंड में आक्रामक आदान-प्रदान देखने को मिला।
थापा का एक मजबूत बायां हुक जादुमणि को लगा, जिससे पहला राउंड कड़ा हो गया। हालांकि, चार जजों ने यह राउंड भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में 4-1 से दिया। दूसरे राउंड में जादुमणि ने अपना प्रदर्शन और बेहतर किया। उन्होंने थापा पर लगातार दबाव बनाते हुए कई प्रभावी मुक्के लगाए। भारतीय मुक्केबाज के दबाव में थापा संघर्ष करते नजर आए और थकान के संकेत भी दिखने लगे। जादुमणि ने यह राउंड भी 4-1 से अपने नाम किया।

अंतिम राउंड में भी जादुमणि ने अपना दबाव बनाए रखा। उनके एक जोरदार बाएं हुक के बाद थापा को स्टैंडिंग काउंट लेना पड़ा। इसके बाद जादुमणि ने संयम बनाए रखते हुए थापा के बड़े प्रहारों से खुद को बचाया और एक और शानदार काउंटर लगाकर अपनी बढ़त मजबूत कर ली।
जादुमणि ने अंततः सर्वसम्मत 5-0 से जीत दर्ज की और एशियाई खेलों में अपने अभियान को आगे बढ़ाया। अब वह पुरुष मुक्केबाजी स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
