जयशंकर ने राज्यसभा में कहा- डिपोर्ट प्रक्रिया नई नहीं, वर्षों से जारी
नई दिल्ली/ (शाश्वत तिवारी): अमेरिका से प्रवासी भारतीयों को निर्वासित किए जाने के मुद्दे पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा में जवाब दिया। जयशंकर ने कहा कि डिपोर्ट का प्रोसेस नया नहीं है, बल्कि यह…

नई दिल्ली/ (शाश्वत तिवारी): अमेरिका से प्रवासी भारतीयों को निर्वासित किए जाने के मुद्दे पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा में जवाब दिया। जयशंकर ने कहा कि डिपोर्ट का प्रोसेस नया नहीं है, बल्कि यह सालों से जारी है। उन्होंने कहा कि यह सभी देशों का दायित्व है कि अगर उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रहते हुए पाए जाते हैं, तो उन्हें वापस ले लिया जाए।
104 भारतीयों के अमेरिका से निर्वासन पर विदेश मंत्री ने कहा अमेरिका द्वारा निर्वासन और क्रियान्वयन आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) प्राधिकरण द्वारा किया जाता है। आईसीई द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विमान द्वारा निर्वासन का एसओपी (जो 2012 से प्रभावी है) संयम बरतने का प्रावधान करता है। हमें आईसीई द्वारा सूचित किया गया है कि महिलाओं और बच्चों को नहीं रोका जाता है। हम अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वापस लौटने वाले निर्वासितों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो।
विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, जयशंकर ने ये भी बताया कि किस साल में कितने भारतीय अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं। उन्होंने एक सूची साझा की, जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2009 में 734 भारतीय डिपोर्ट किए गए, जबकि 2010 में 799, 2011 में 597, 2012 में 530, 2013 में 550, 2014 में 591 भारतीय वापस भारत भेज गए। इसके अलावा 2015 में 708, 2016 में 1303, 2017 में 1,024, 2018 में 1,180, 2019 में 2,042, 2020 में 1,889, 2021 में 805, 2022 में 862, 2023 में 670, 2024 में 1,368 और 2025 में अभी तक 104 भारतीय वापस भारत डिपोर्ट किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
