द इंडियन व्यू

जयशंकर ने यांगून में सरसोबेकमैन साहित्यिक केंद्र का किया उद्घाटन

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को म्यांमार के यांगून में सरसोबेकमैन साहित्यिक केंद्र भवन का उद्घाटन किया। यह भारत सरकार की सहायता से निर्मित परियोजना है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र भारत-म्यांमार के घनिष्ठ…

Ragwendra P Singh
March 4, 2026
2 min read
जयशंकर ने यांगून में सरसोबेकमैन साहित्यिक केंद्र का किया उद्घाटन

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को म्यांमार के यांगून में सरसोबेकमैन साहित्यिक केंद्र भवन का उद्घाटन किया। यह भारत सरकार की सहायता से निर्मित परियोजना है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र भारत-म्यांमार के घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक है और म्यांमार की साहित्यिक विरासत के संरक्षण तथा सृजनात्मक लेखन को बढ़ावा देगा।

 

जयशंकर ने कहा कि भारत और म्यांमार के संबंध सदियों पुराने हैं। दोनों देशों को अध्यात्म, भाषा, साहित्य और भौगोलिक निकटता जोड़ती है। बौद्ध धर्म और पाली भाषा के माध्यम से साझा बौद्धिक विरासत का आदान-प्रदान हुआ। रामायण, भगवद्गीता और तिरुक्कुरल जैसे भारतीय ग्रंथों के बर्मी अनुवाद म्यांमार में लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र शास्त्रीय और लोकसाहित्य के संरक्षण, अनुवाद, अभिलेखीकरण और शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा। इससे नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

 

विदेश मंत्री ने कहा कि म्यांमार भारत की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और महासागर सहित इंडो-पैसिफिक प्राथमिकताओं के संगम पर स्थित है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक, व्यापारिक, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग निरंतर बढ़ रहा है।

 

उन्होंने संपर्क परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट परियोजना और भारत‑म्यांमार‑थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग को प्रमुख पहल बताया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के समयबद्ध पूर्ण होने से क्षेत्रीय विकास और जन-जन संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।

 

जयशंकर ने कहा कि भारत ने आपदाओं के समय म्यांमार की सहायता की है। मार्च 2025 में मांडले में आए भूकंप के बाद ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत भारत ने लगभग 1000 टन राहत सामग्री भेजी, 80 सदस्यीय खोज-बचाव दल तैनात किया और फील्ड अस्पताल स्थापित किया, जिसमें 2500 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया।

 

उन्होंने कहा कि भारत म्यांमार की शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है और संघवाद एवं संवैधानिक व्यवस्था के अपने अनुभव साझा करता रहा है। भारत समावेशी, म्यांमार-नेतृत्व वाली शांति प्रक्रिया का पक्षधर है।

 

उल्लेखनीय है कि सरसोबेकमैन म्यांमार की एक प्रमुख साहित्यिक संस्था है, जिसका उद्देश्य देश की साहित्यिक विरासत का संरक्षण और विकास करना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…