द इंडियन व्यू

जयंत चौधरी ने 5 नई सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली : केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने मंगलवार को पांच नए सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनका मकसद देश में डिजिटल समावेशन और भविष्य के लिए…

Ragwendra P Singh
June 9, 2026
2 min read
जयंत चौधरी ने 5 नई सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली : केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने मंगलवार को पांच नए सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनका मकसद देश में डिजिटल समावेशन और भविष्य के लिए जरूरी स्किलिंग का विस्तार करना है।

 

भारत में डिजिटल समावेशन और भविष्य के लिए तैयार कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए पांच नए सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन लॉन्च किए हैं। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के मुताबिक ये स्किल वैन उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के समुदायों की सेवा करेंगी। सौर ऊर्जा से चलने वाली प्रौद्योगिकी, एआई-सक्षम शिक्षा और रोजगार के अवसर सीधे युवाओं, महिलाओं और वंचित आबादी तक पहुंचाएंगी।

 

इस अवसर पर जयंत चौधरी ने कहा कि सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन भारत के हर कोने तक प्रौद्योगिकी और अवसरों को सुलभ बनाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि ये स्किल वैन सिर्फ डिजिटल स्पेस से कहीं अधिक हैं, जो स्वच्छ ऊर्जा, एआई-सक्षम शिक्षा और उद्योग-अनुरूप कौशल विकास को मिलाकर युवाओं को उभरते अवसरों के लिए तैयार करते हैं। जयंत चौधरी ने उम्मीद जताई कि ये केंद्र समुदायों को सशक्त बनाएंगे और समावेशी विकास और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल की दिशा में भारत की यात्रा को मजबूत करेंगे।

 

डेल टेक्नोलॉजीज इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनीष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि डेल टेक्नोलॉजीज भारत के समावेशी, प्रौद्योगिकी-आधारित विकास के दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन इस बात का प्रमाण हैं कि जब सरकार, उद्योग और समुदाय एक साझा मिशन के लिए एकजुट होते हैं तो क्या संभव हो सकता है। गुप्ता ने कहा कि ये स्किल वैन शिक्षार्थियों और कामगारों की एक नई पीढ़ी को उनके अपने समुदायों में ही भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करेंगी।

 

भारत में वित्त वर्ष 2023 में पहली सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन शुरू होने के बाद से यह कार्यक्रम 14 राज्यों के 18 जिलों तक पहुंच चुका है। इससे 26.7 लाख लाभार्थियों को सीधा लाभ मिला है। वैश्विक स्तर पर यह पहल 12 देशों में 63 स्किल वैन संचालित करती है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…