द इंडियन व्यू

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की स्थिति पर अमित शाह ने एलजी और मुख्यमंत्री से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने राहत एवं बचाव…

Ragwendra P Singh
July 19, 2026
2 min read
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की स्थिति पर अमित शाह ने एलजी और मुख्यमंत्री से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

गृह मंत्रालय के अनुसार, अमित शाह ने दोनों नेताओं से प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति, राहत एवं बचाव अभियान तथा प्रशासन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और राहत कार्य केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आवश्यकतानुसार हर प्रकार की सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में रविवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में जन-धन का नुकसान हुआ है। अब तक आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य लोगों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

 

प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन दल और अन्य एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त होने और मलबा आने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है।

 

भारतीय मौसम विभाग ने पुंछ, राजौरी और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ समय तक भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 

केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…