जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक सहित तीन विधेयकों के लिए गठित जेपीसी का कार्यकाल बढ़ा
नई दिल्ली : लोकसभा ने शुक्रवार को तीन महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोधन विधेयकों पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश करने की समय सीमा बढ़ा दी है। इन विधेयकों में संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू…

नई दिल्ली : लोकसभा ने शुक्रवार को तीन महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोधन विधेयकों पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश करने की समय सीमा बढ़ा दी है।
इन विधेयकों में संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 और केंद्रशासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 शामिल हैं। अब जेपीसी अपनी रिपोर्ट 2026 के मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक पेश करेगी।
सरकार ने कहा है कि इन अहम विधेयकों पर गहन विचार-विमर्श के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। विपक्ष भी इन पर विस्तृत चर्चा की मांग करता रहा है।
राज्यसभा सचिव पीसी मोदी ने सदन में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें राज्यसभा से अनुरोध किया गया है कि जेपीसी की रिपोर्ट पेश करने की समय-सीमा बढ़ा दी जाए।
यह जेपीसी इन तीन विधेयकों पर काम कर रही है जिसमें संविधान (130वाँ संशोधन) विधेयक, 2025
, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2025, केंद्र शासित प्रदेश शासन संशोधन विधेयक, 2025
शामिल है। अब यह रिपोर्ट 2026 के मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक प्रस्तुत की जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 और केंद्रशासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 (अगस्त 2025 में पेश) का उद्देश्य गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिनों से अधिक हिरासत में रहने वाले मंत्रियों या मुख्यमंत्रियों को पद से हटाना है। ये विधेयक जो जेपीसी को भेजे गए हैं, राष्ट्रपति और उपराज्यपाल को ऐसे व्यक्तियों को हटाने का अधिकार देते हैं, जो संविधान के अनुच्छेद 75, 164 में संशोधन का प्रस्ताव करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
