द इंडियन व्यू

जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो जाएंगे विदेश मंत्री

नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 02 से 10 मई तक जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री तीनों देशों के नेतृत्व से मुलाकात…

Ragwendra P Singh
May 2, 2026
1 min read
जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो जाएंगे विदेश मंत्री

नई दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 02 से 10 मई तक जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री तीनों देशों के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 

विदेश मंत्री की इस यात्रा का उद्देश्य जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के साथ भारत की राजनीतिक गतिविधियों को गति देना और इन देशों के साथ हमारे दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देना है, जो दक्षिण-दक्षिण सहयोग और विकास के प्रति पारस्परिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

उल्लेखनीय है कि गिरमिटिया समुदाय की उपस्थिति के कारण इन देशों का भारत के साथ विशेष संबंध है। विदेश मंत्री के इन देशों के प्रमुख व्यापारिक नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ द्विपक्षीय बैठकें और बातचीत करने की भी उम्मीद है।

 

-----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…