द इंडियन व्यू

जब धोनी की बिजली सी स्टंपिंग ने कोहली को दिलाया पहला विकेट

क्या कोई प्लेयर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में बिना कोई वैध गेंद फेंके ही विकेट ले सकता है? जवाब है- हां, हो सकता है। हो सकता क्या, हुआ है। ऐसी स्थिति को 0th बॉल विकेट या फिर 0वीं गेंद पर विकेट कहते हैं। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
May 28, 2025
3 min read
जब धोनी की बिजली सी स्टंपिंग ने कोहली को दिलाया पहला विकेट

क्या कोई प्लेयर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में बिना कोई वैध गेंद फेंके ही विकेट ले सकता है? जवाब है- हां, हो सकता है। हो सकता क्या, हुआ है। ऐसी स्थिति को 0th बॉल विकेट या फिर 0वीं गेंद पर विकेट कहते हैं।

साभार : गूगल

गेंदबाजी का ये अनोखा रिकॉर्ड उस खिलाड़ी के नाम है जो दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में गिना जाता है। जिसके नाम बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड हैं। यह कारनामा विराट कोहली ने किया था। मौका था 2011 का भारत बनाम इंग्लैंड टी-20 मैच। 2011 में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर गई थी। उस दौरे में दोनों टीमों के बीच 5 वनडे और 4 टेस्ट मैच की सीरीज हुई थी।

इसके अलावा दोनों के बीच एक टी-20 इंटरनेशनल भी खेला गया। 0वीं गेंद पर विकेट का वाकया उस दौरे के इसी इकलौते टी-20 मैच में हुआ था। 31 अगस्त 2011 को मैनचेस्टर में खेले गए उस मैच में भारतीय टीम 19.4 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। सुरेश रैना ने 33 और राहुल द्रविड़ ने 31 रन का योगदान दिया। विराट कोहली 5 गेंद में सिर्फ 4 रन ही बना सके।

जीत के लिए 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना चुकी थी। इयॉन मोर्गन 1 और केविन पीटरसन 33 रन बनाकर खेल रहे थे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक विराट कोहली को गेंदबाजी पर लगा दिया। कोहली ने अपने करियर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उससे पहले एक भी गेंद नहीं फेंकी थी। सामने केविन पीटरसन थे।

विराट कोहली ने टी-20 करियर की पहली ही गेंद वाइड फेंक दी, लेकिन पिटरसन उसे मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। उनका बल्ला गेंद को नहीं छू पाया और विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धोनी ने चीते जैसी रफ्तार से स्टंपिंग कर दी। इस तरह विराट कोहली के नाम टी-20 में बिना कोई वैध गेंद फेंके ही विकेट हासिल करने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

पहली बार ऐसा हुआ था। उस मैच में विराट कोहली ने 3 ओवर फेंके थे और 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। कप्तान धोनी ने उस मैच में रोहित शर्मा से भी 1 ओवर कराया था जिसमें उन्होंने 16 रन दिए थे।

उस मैच को इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत लिया था। इतना ही नहीं, अंग्रेजों ने वनडे और टेस्ट सीरीज भी अपने नाम की। भारत उस पूरे दौरे में एक अदद जीत के लिए तरसता रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।