जन भागीदारी से ही जन कल्याण संभव: सीआर पाटिल
नई दिल्ली : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि जन भागीदारी ही जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की असली ताकत है, जिसके माध्यम से ग्रामीण भारत में 9 करोड़ से अधिक महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से राहत मिली…

नई दिल्ली : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि जन भागीदारी ही जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की असली ताकत है, जिसके माध्यम से ग्रामीण भारत में 9 करोड़ से अधिक महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से राहत मिली है। प्रधानमंत्री की “जल संचय जन भागीदारी” पहल दीर्घकालिक जल स्थिरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने यहां “जन भागीदारी के लिए संचार और पीआरए टूल्स” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) फॉर सोर्स सस्टेनेबिलिटी, जल जीवन मिशन पंचायत डैशबोर्ड, कम्युनिटी रेडियो कार्यक्रम ‘स्वच्छ सुजल गांव की कहानी: रेडियो की जुबानी’ और ‘जन भागीदारी से हर घर जल’ हैंडबुक की शुरुआत की।कार्यशाला में डीडब्ल्यूएसएस के सचिव अशोक केके मीना, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक कमल किशोर सोन, संयुक्त सचिव स्वाति मीना नाइक, तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की मिशन निदेशक ऐश्वर्या सिंह सहित मंत्रालय, राज्यों और विकास साझेदार संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कमल किशोर सोन ने कहा कि जल जीवन मिशन एक जन आंदोलन है, जो विश्वास, भागीदारी और उद्देश्य पर आधारित है। उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे कार्यशाला में शुरू की गई पहलों को स्थानीय स्तर पर ठोस परिणामों में बदलें, ताकि “जन भागीदारी से हर घर जल” का लक्ष्य साकार हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
