जनता शीला दीक्षित के समय की दिल्ली को याद कर रही : कांग्रेस प्रत्याशी गुरचरण सिंह
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन का दौर खत्म हो चुका है। कृष्णा नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरचरण सिंह ने शनिवार को आईएएनएस से बात करते हुए दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस सरकार के आने की…

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन का दौर खत्म हो चुका है। कृष्णा नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरचरण सिंह ने शनिवार को आईएएनएस से बात करते हुए दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस सरकार के आने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता शीला दीक्षित के समय वाली दिल्ली को याद कर रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी गुरचरण सिंह ने कहा, दिल्ली में चुनाव प्रचार करने के दौरान लोगों की बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आ रही है और लोग प्यार से गले लगाकर बात कर रहे हैं। इस बार दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है। पिछले कई सालों से सरकार ने कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के अंदर माहौल बहुत ही खराब कर दिया है। गलियां टूटी है, सीवर का पानी ओवरफ्लो कर रहा है, गंदगी से लोगों का हाल बेहाल है। लोगों के घरो में गंदा पानी जा रहा है। इससे लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इसको हम सुधार सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस ने पहले जो दिल्ली बनाई थी। लोग उसको वापस चाहते हैं। शीला दीक्षित के साथ हमने दिल्ली के लिए जो काम किया था, उसको याद करते हुए आज लोग दिल्ली के अंदर बदलाव चाहते हैं। जनता यहां पर मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज हैं।
बता दें कृष्णा नगर विधानसभा सीट कभी भाजपा का गढ़ हुआ करता था लेकिन पिछले दो चुनाव से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी यहां से जीत दर्ज कर रहे हैं। वहीं, पिछले कई चुनाव से कांग्रेस यहां पर जीत की कोशिश में लगी हुई है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो गया है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होना है। वहीं मतगणना 8 फरवरी को होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
