जडेजा ने रचा इतिहास, टेस्ट में 4000 रन और 350 विकेट का खास डबल
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4,000 से अधिक रन और 350 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के केवल चौथे ऑलराउंडर बन…

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4,000 से अधिक रन और 350 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के केवल चौथे ऑलराउंडर बन गए। जडेजा के अब 4095 रन हो गए हैं, और विकेट 350 हैं।
श्रीलंका की पहली पारी में जडेजा ने धनंजय डी सिल्वा, सोनल दिनुशा और केशरा नुवान्था के विकेट हासिल किए। इससे उनके टेस्ट विकेटों की संख्या 350 पहुंच गई। जडेजा ने इससे पहले भारतीय पारी में 13 रन बनाए थे। जडेजा से पहले यह उपलब्धि भारत के कपिल देव, इंग्लैंड के इयान बॉथम और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी हासिल कर चुके हैं।
इन चारों में जडेजा ऐसे एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 से कम टेस्ट मैचों में यह मुकाम हासिल किया है। कपिल देव इस सूची में सबसे आगे हैं। उन्होंने भारत के लिए 131 टेस्ट में 5,248 रन और 434 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के बॉथम ने 102 टेस्ट में 5,200 रन और 383 विकेट हासिल किए हैं।

न्यूजीलैंड के विटोरी ने 113 टेस्ट में 4,530 रन और 362 विकेट अपने नाम किए हैं। जडेजा अब इस खास सूची में शामिल होने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
