जंतर-मंतर में प्रदर्शन स्थल के पास दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर पर हमला, आई-कार्ड और सोने की चेन छीनी
नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस हमले में इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल राम मनोहर…

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस हमले में इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह इस समय एसपीयूडब्ल्यूएसी, नानकपुरा में तैनात हैं। कल रात उनकी ड्यूटी जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन स्थल पर लगाई गई थी। वह अपनी गाड़ी पार्क करने के बाद पैदल ड्यूटी प्वाइंट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ उपद्रवियों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया।
हमले में इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनका दिल्ली पुलिस का आधिकारिक पहचान पत्र (आई-कार्ड) और सोने की चेन भी छीन ली। आसपास मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बाहर निकाला और तुरंत आरएमएल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शन स्थल और आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। उनका कहना है कि सरकारी कर्मचारी पर हमला, लूट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है। वहीं, घायल इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह से वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
