छात्राओं से अभद्रता और यौन शोषण का आरोपित स्वामी चैतन्यनंद फरार
नई दिल्ली : दक्षिण पश्चिम जिले के वसंत कुंज नॉर्थ थाना क्षेत्र में स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती उर्फ डॉ. पार्थ सारथी पर गंभीर आरोप लगे हैं। श्री शृंगेरी मठ एवं उसकी संपत्तियों के प्रशासक पी.ए. मुरली की शिकायत पर पुलिस ने…

नई दिल्ली : दक्षिण पश्चिम जिले के वसंत कुंज नॉर्थ थाना क्षेत्र में स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती उर्फ डॉ. पार्थ सारथी पर गंभीर आरोप लगे हैं। श्री शृंगेरी मठ एवं उसकी संपत्तियों के प्रशासक पी.ए. मुरली की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसके बाद से स्वामी लगातार फरार चल रहा है।
आरोप है कि स्वामी ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में ईडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप पर पढ़ रही छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और अभद्रता की। पुलिस जांच में 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए। जिनमें से 17 ने बताया कि स्वामी उनसे अभद्रता करता था, व्हाट्सएप, एसएमएस पर अश्लील संदेश भेजता था और जबरन शारीरिक संपर्क बनाता था। पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें दबाव डालकर स्वामी की बात मानने को मजबूर करते थे।
शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कई बार छापेमारी के बावजूद स्वामी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 16 पीड़िताओं के बयान अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने धारा 183 बीएनएसएस के तहत दर्ज कराए गए हैं।
फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट वाली कार बरामद
जांच के दौरान पुलिस को संस्थान के बेसमेंट से एक वॉल्वो कार मिली, जिस पर फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट (39 UN 1) लगी हुई थी। यह गाड़ी स्वामी चैतन्यनंद ही उपयोग करता था। इस मामले में पुलिस ने अलग से एफआईआर दर्ज कर गाड़ी को जब्त कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि स्वामी लगातार फरार है और गिरफ्तारी से बच रहा है। उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
