दो बार मैच प्वाइंट के संकट से निकले बालाजी-किंग, टाईब्रेक में दर्ज की यादगार जीत
भारत के श्रीराम बालाजी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार इवान किंग ने शानदार वापसी करते हुए यूएस ओपन 2026 पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई। दोनों ने पहले दौर के रोमांचक मुकाबले में रोलां गैरो के क्वार्टर फाइनलिस्ट सैंडर…

भारत के श्रीराम बालाजी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार इवान किंग ने शानदार वापसी करते हुए यूएस ओपन 2026 पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई। दोनों ने पहले दौर के रोमांचक मुकाबले में रोलां गैरो के क्वार्टर फाइनलिस्ट सैंडर आरेंड्स और डेविड पेल को 3-6, 7-6(7), 7-6(10) से हराया।
बालाजी और किंग ने मुकाबले के दौरान कुल छह मैच प्वाइंट बचाए। पहला सेट गंवाने के बाद दोनों पर दूसरे सेट के टाईब्रेक में भी दबाव था, लेकिन उन्होंने दो मैच प्वाइंट बचाकर टाईब्रेक जीता और मुकाबले को निर्णायक सेट तक पहुंचाया।

निर्णायक सेट में भी भारतीय-अमेरिकी जोड़ी मुश्किल स्थिति में थी। 5-6 से पीछे रहते हुए उन्होंने तीन मैच प्वाइंट बचाए और मुकाबले को फिर टाईब्रेक तक पहुंचाया। निर्णायक टाईब्रेक में दोनों ने धैर्य बनाए रखा और 12-10 से जीत दर्ज कर शानदार वापसी पूरी की। अब दूसरे दौर में बालाजी और किंग का सामना ह्यूगो निस और एडुआर्ड रोजर-वसेलां से होगा। निस और रोजर-वसेलां ने पहले दौर में याकुब पॉल और मातेज वोसेल को 7-6(4), 7-5 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
