छत्तीसगढ़ के थर्मल पावर प्लांट विस्फोट मामले में मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस
नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में एक थर्मल पावर प्लांट में बॉयलर ट्यूब विस्फोट वाली घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में एक थर्मल पावर प्लांट में बॉयलर ट्यूब विस्फोट वाली घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को बॉयलर ट्यूब विस्फोट के कारण करीब 13 श्रमिकों की मृत्यु हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। इससे पहले, विस्फोट से निकली अत्यधिक गर्म भाप ने श्रमिकों को अपनी चपेट में ले लिया था। बाद में, बॉयलर को बंद करके ठंडा करने के बाद पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। घायल श्रमिकों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
आयोग ने रिपोर्ट में श्रमिकों को मुआवजे के वितरण की स्थिति और घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति भी शामिल करने को कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
