द इंडियन व्यू

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा, पांच की मौत, तीन गंभीर

कोरबा/जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली में ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।…

Ragwendra P Singh
November 26, 2025
1 min read
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा, पांच की मौत, तीन गंभीर

कोरबा/जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली में ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक बताई है।जांजगीर पुलिस ने बताया कि यह हादसा बीती रात नेशनल हाइवे 49 पर सुकली गांव में हुआ है। स्कॉर्पियो सवार लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो और ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए।पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान नवागढ़ क्षेत्र के सड़क पारा और शांति नगर निवासी विश्वनाथ देवागन (43), राजेंद्र कश्यप (27), पोमेश्वर जलतारे (33), भूपेंद्र साहू (40) और कमलनयन साहू (22) के रूप में हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।