द इंडियन व्यू

‘छठ महापर्व’ यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव रखेगी सरकार

नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल करने की पहल शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ‘छठ महापर्व’ को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव जल्द ही रख सकती है।…

Ragwendra P Singh
September 16, 2025
2 min read
‘छठ महापर्व’ यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव रखेगी सरकार

नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल करने की पहल शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ‘छठ महापर्व’ को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव जल्द ही रख सकती है। संस्कृति मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि यह प्रस्ताव साल 2026–27 के नामांकन में शामिल हो सकता है जो भारत की सांस्कृतिक कूटनीति में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आज संस्कृति मंत्रालय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में बैठक का आयोजन किया जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, सूरीनाम और नीदरलैंड्स के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने की। इस बैठक में संस्कृति मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, संगीत नाटक अकादमी और आईजीएनसीए के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया और कहा कि उनके देशों में बसे भारतीय प्रवासी समुदायों में छठ पर्व का विशेष महत्व है।

बाद में संस्कृति सचिव ने मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, यूएई और नीदरलैंड्स में भारतीय राजदूतों और उच्चायुक्तों से भी वर्चुअल संवाद किया। सभी ने समुदायों की पहचान और नामांकन के लिए आवश्यक डेटा उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि लोक आस्था का महापर्व छठ

सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित भारत कै त्योहार है। इसे

मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और प्रवासी भारतीय समुदायों (मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, यूएई, नीदरलैंड्स आदि) में मनाया जाता है।

यूनेस्को में मान्यता मिलने से भारत की जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं और सार्वभौमिक मूल्यों को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा मिलेगी।

इस पर्व का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण, संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों तक परंपरा का हस्तांतरण सुनिश्चित होगा।

दुर्गा पूजा, रामलीला, गरबा सहित

भारत के 15 सांस्कृतिक अमूर्त धरोहर पहले से ही यूनेस्को सूची में शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…