द इंडियन व्यू

छक्का ऐसा कि बदल गई किस्मत: एसए20 मैच में फैन बना रातों-रात करोड़पति

क्रिकेट में रोमांच आमतौर पर खिलाड़ियों तक सीमित माना जाता है, लेकिन एसए20 लीग के एक मुकाबले ने यह धारणा ही बदल दी। साउथ अफ्रीका में खेले गए डरबन सुपर जायंट्स और एमआई केप टाउन के बीच इस रिकॉर्डतोड़ मैच में न सिर्फ रन…

Ragwendra P Singh
December 28, 2025
2 min read

क्रिकेट में रोमांच आमतौर पर खिलाड़ियों तक सीमित माना जाता है, लेकिन एसए20 लीग के एक मुकाबले ने यह धारणा ही बदल दी।

साउथ अफ्रीका में खेले गए डरबन सुपर जायंट्स और एमआई केप टाउन के बीच इस रिकॉर्डतोड़ मैच में न सिर्फ रन बरसे, बल्कि स्टैंड में बैठा एक आम दर्शक रातों-रात करोड़पति भी बन गया। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 449 रन ठोक दिए, जो अपने आप में एक यादगार उपलब्धि रही।

डरबन सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 232 रन बनाए, जो एसए20 इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा टीम टोटल है। जवाब में एमआई केप टाउन ने जोरदार कोशिश की, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए 217 रन ही बना सकी और मैच 15 रन से हार गई।

हार के बावजूद एमआई केप टाउन के लिए रायन रिकेल्टन इस मुकाबले के सबसे चमकदार सितारे रहे। उन्होंने 113 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इन्हीं छक्कों में से एक ने मैच को एक फैन के लिए हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

साभार : गूगल

रिकेल्टन ने यह छक्का अपनी पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर लगाया। गेंद सीधा स्टैंड में बैठे एक दर्शक के पास पहुंची, जिसने एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया।

इस कैच के साथ ही वह दर्शक एसए20 के फैन-कैच इनिशिएटिव के तहत 2 मिलियन रैंड (लगभग 1.08 करोड़ रुपये) का इनामी बन गया। क्रिकेट के मैदान पर ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है, जब एक छक्का किसी फैन की किस्मत बदल दे।

इस हाई-स्कोरिंग मैच में एमआई केप टाउन से रिकेल्टन के अलावा जैसन स्मिथ ने 41 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य से पीछे रह गई।

वहीं, डरबन सुपर जायंट्स की पारी की नींव न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी ने रखी। डेवोन कॉनवे ने 64 रन और केन विलियमसन ने 40 रन बनाए, दोनों ने मिलकर पावरप्ले में सिर्फ 8.3 ओवर में 96 रन जोड़कर मैच पर पकड़ बना ली।

जोस बटलर (20 रन) और हेनरिक क्लासेन (22 रन) ने रन गति को बनाए रखा। अंत के ओवरों में एडेन मार्क्रम ने 35 रन बनाए, जबकि इवान जोन्स ने नाबाद 33 रन बनाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।