राजस्थान रॉयल्स को झटका, सैम कुरेन चोट के कारण आईपीएल से बाहर
इंग्लैंड के करिश्माई हरफनमौला सैम कुरेन ग्रोइन की चोट की वजह से राजस्थान रॉयल्स के लिये आईपीएल का अगला सत्र नहीं खेल सकेंगे जबकि टीम विकल्प पर विचार कर रही है। भारत से टी20 विश्व कप सेमीफाइनल हारने वाली इंग्लैंड टीम के…

इंग्लैंड के करिश्माई हरफनमौला सैम कुरेन ग्रोइन की चोट की वजह से राजस्थान रॉयल्स के लिये आईपीएल का अगला सत्र नहीं खेल सकेंगे जबकि टीम विकल्प पर विचार कर रही है।
भारत से टी20 विश्व कप सेमीफाइनल हारने वाली इंग्लैंड टीम के सदस्य रहे कुरेन को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से खरीदा था। उनके बदले में संजू सैमसन अब चेन्नई टीम के लिये खेलेंगे।
पंजाब किंग्स और चेन्नई के लिये खेल चुके 27 वर्ष के कुरेन को आईपीएल 2023 सत्र के पहले 18.5 करोड़ रूपये में खरीदा गया था लेकिन चोट के कारण वह बाहर ही रहे।

चेन्नई के लिये 2020 और 2021 में खेल चुके कुरेन पिछले सत्र से पहले 2 . 4 करोड़ में टीम से जुड़े थे। उन्होंने पिछले सत्र में 114 रन बनाये और एक विकेट लिया।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने रविंद्र जडेजा या कुरेन को कप्तान नहीं बनाये जाने पर हैरानी जताई थी। रॉयल्स ने रियान पराग को कप्तानी सौंपी थी।
सम्बंधित ख़बरें
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
