चोटिल होने के चलते फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर में नहीं खेल पाएंगे लियोनेल मेसी
इंटर मियामी के स्टार फॉरवर्ड लियोनेल मेसी उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। 37 वर्षीय मेसी को…

इंटर मियामी के स्टार फॉरवर्ड लियोनेल मेसी उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। 37 वर्षीय मेसी को अर्जेंटीना की 26 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली, जबकि उन्होंने रविवार को एमएलएस मैच में अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ इंटर मियामी के लिए पूरे 90 मिनट खेले और शानदार गोल भी किया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेसी को मैच के दौरान बाईं जांघ में चोट (एडडक्टर स्ट्रेन) लगी, जिसके चलते वे उरुग्वे (शुक्रवार, अवे मैच) और ब्राजील (मंगलवार, होम मैच) के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे।
अर्जेंटीना मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी ने 33 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची में से पाउलो डिबाला (रोमा), जियोवानी लो सेल्सो (रियल बेटिस) और गोंजालो मोंटीएल (रिवर प्लेट) को भी अंतिम टीम से बाहर कर दिया है। अर्जेंटीना इस समय 12 मैचों में 25 अंकों के साथ 10 टीमों वाली दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग तालिका में शीर्ष पर है। उरुग्वे 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
अर्जेंटीना 26 सदस्यीय टीम
गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज, जेरोनिमो रुली, वाल्टर बेनिटेज़ डिफेंडर: नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, जर्मन पेज़ेला, लियोनार्डो बालेरदी, जुआन फोइथ, निकोलस ओटामेंडी,. फाकुंडो मेडिना, निकोलस टाग्लियाफिको
मिडफील्डर: लिआंड्रो पारेडेस, एंज़ो फर्नांडीज़, रोड्रिगो डी पॉल, एक्सेकिएल पालासिओस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, माक्सिमो पेरोने, जुलियानो सिमेओने, बेंजामिन डोमिंगुएज़, थियागो आल्माडा
फॉरवर्ड: निकोलस गोंज़ालेज़, निकोलस पाज़, जूलियन अल्वारेज़, लाउतारो मार्टिनेज, सेंटियागो कास्त्रो, एंजेल कोरिया
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
