द इंडियन व्यू

चेपॉक स्टेडियम में आरसीबी के खेल पर निगाहें, चेन्नई से टक्कर होगी

आईपीएल 2025 का आठवां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। दोनों टीमों ने सीजन का अपना-अपना पहला मैच जीत लिया है। साभार : गूगल ऐसे में दोनों का मकसद यहां पर अपने…

Ragwendra P Singh
March 28, 2025
2 min read
चेपॉक स्टेडियम में आरसीबी के खेल पर निगाहें, चेन्नई से टक्कर होगी

आईपीएल 2025 का आठवां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। दोनों टीमों ने सीजन का अपना-अपना पहला मैच जीत लिया है।

साभार : गूगल

ऐसे में दोनों का मकसद यहां पर अपने जीत के कारवां को आगे बढ़ाने का होगा। चेन्नई ने पहले मैच में अपने घर में मुंबई इंडियंस को हराया था। वहीं आरसीबी के केकेआर के उसके घर कोलकाता के ईडन गार्डंस में हराया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई के गढ़ में आरसीबी कैसा खेल दिखाती है।

चेन्नई की पिच परंपरागत रूप से स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों की मददगार रही है। यहां पर खेले गए पिछले मुकाबले में भी यह बात देखने को मिली थी। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए पहले मैच में भी स्पिनर्स ही हावी थी।

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों पारियों को मिलाकर कुल 40 में से 25 ओवर स्पिनर्स ने ही डाले थे। इसमें भी दूसरी पारी के 20 में से 14 ओवर स्पिन गेंदबाजों के हिस्से आए थे। मुंबई इंडियंस के नए-नवेले स्पिनर विग्नेश पुथुर ने अपनी स्पिन गेंदबाजी का यहां पर जलवा दिखाया था। वहीं, नूर अहमद ने भी कहर ढाया था।

सीएसके और आरसीबी के मैच में भी स्पिनर्स का ही जलवा रहने का अनुमान है। दोनों टीमों का भी इस बात का भली-भांति अंदाजा है।

चेन्नई के खेले में आर अश्विन से लेकर रविंद्र जडेजा और नूर अहमद हैं। नूर अहमद ने पिछले मैच में चार विकेट चटकाए थे। वहीं, आरसीबी के पास भी क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा जैसे भरोसेमंद स्पिनर्स हैं। उनके पास स्वप्निल सिंह भी हैं, जो पिछले सीजन में काफी असरदार रहे थे।

चेन्नई में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं। यहां पर खेले गए पिछले 10 मैचों में सात बार टीमों ने लक्ष्य का पीछा करने को प्राथमिकता दी है।

वहीं, पिछले पांच में चार मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ही जीती है। ऐसे में इस मैच भी टॉस की भूमिका काफी अहम होने वाली है। इसके अलावा चेन्नई में लो स्कोरिंग मैच ही रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर बल्लेबाजों को यहां रन बनाने में मशक्कत करनी पड़ सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।