द इंडियन व्यू

चुनाव आयोग में सभी आयुक्त बराबर, अकेले निर्णय नहीं ले सकते : अभिषेक मनु सिंघवी

नई दिल्ली : कांग्रेस राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और अन्य चुनाव आयुक्त समान अधिकार रखते हैं। उन्होंने कहा कि सीईसी केवल ‘फर्स्ट…

Ragwendra P Singh
September 23, 2026
3 min read
चुनाव आयोग में सभी आयुक्त बराबर, अकेले निर्णय नहीं ले सकते : अभिषेक मनु सिंघवी

नई दिल्ली : कांग्रेस राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और अन्य चुनाव आयुक्त समान अधिकार रखते हैं। उन्होंने कहा कि सीईसी केवल ‘फर्स्ट अमंग इक्वल्स’ हैं और अकेले निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। सिंघवी ने एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की है।सिंघवी ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि करीब 30 साल पहले उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि चुनाव आयोग बहु-सदस्यीय संस्था है और प्रत्येक चुनाव आयुक्त को निर्णय प्रक्रिया में अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने 1995 के उच्चतम न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि यदि सीईसी की बात को अंतिम माना जाएगा तो अन्य चुनाव आयुक्त निष्क्रिय या केवल औपचारिक बनकर रह जाएंगे।सिंघवी ने कहा कि सामने आई जानकारी के अनुसार दोनों चुनाव आयुक्तों ने मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची, फॉर्म-6 में बदलाव और चुनावी डेटाबेस तक पहुंच से जुड़े मुद्दों पर आपत्ति दर्ज की। उन्होंने दावा किया कि अगस्त में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू ने फॉर्म-6 में किए गए बदलाव को ‘अनधिकृत और गैरकानूनी’ बताया था और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने भी इस पर आपत्ति दर्ज की थी।उन्होंने कहा कि मई में दोनों चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग के पोर्टल ईआरओनेट तक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) की पहुंच नहीं होने पर भी सवाल उठाया था। अगस्त में संधू ने पश्चिम बंगाल के मामले में चुनाव आयोग की ओर से अपील करने की अनुमति दिए जाने के तरीके पर भी सवाल उठाया था।सिंघवी ने कहा कि फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। चुनाव आयोग के स्तर पर किए गए इस बदलाव का असर नए मतदाताओं के पंजीकरण पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 में बदलाव का अधिकार नियमों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए सिंघवी ने कहा कि वहां एसआईआर के दौरान करीब 38 लाख मामले सामने आए और करीब 23 लाख मामले अपील में गए। उन्होंने दावा किया कि इनमें लगभग 90 फीसदी मामलों में सफलता मिली, जबकि करीब 16 लाख अपील चुनाव आयोग की ओर से की गईं।उल्लेखनीय है कि एक अंग्रेजी अखबार ने बुधवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट के अनुसार, ये आपत्तियां फॉर्म-6 में बदलाव, ईआरओनेट और मतदाता डेटाबेस के नियंत्रण, मतदाता नाम जोड़ने और हटाने तथा पश्चिम बंगाल में अपील से जुड़े मुद्दों पर थीं।चुनाव आयोग ने हालांकि इन रिपोर्टों के बाद कहा कि आंतरिक विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और तकनीकी सुझाव आना सामान्य प्रक्रिया है। आयोग के अनुसार उसके सभी नीतिगत और प्रशासनिक फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…