चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों से सियासत गर्म, विपक्ष और भाजपा आमने-सामने
नई दिल्ली : चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर अब सियासत तेज हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग…

नई दिल्ली : चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर अब सियासत तेज हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने रविवार को राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट पर जो आरोप लगाए हैं, वे बेबुनियाद और झूठे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा था कि अगर राहुल गांधी के पास अपने दावों के सबूत हैं तो वे 7 दिन के भीतर शपथपत्र (हलफनामा) दाखिल करें, अन्यथा देश से माफी मांगे। इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर पलटवार करते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनए से खास बातचीत में कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, यह साफ हो गया है। विपक्ष का काम शायद चुनाव आयोग को मालूम नहीं है। इल्जाम तो आप (चुनाव आयोग) पर लगे हैं और सबूत आपको देना चाहिए। राहुल गांधी जो मांग रहे हैं, वह डाटा आप सार्वजनिक करें। हमने जो खामियां बताई हैं, उसकी जांच कराएं। लेकिन, आप जांच कराने के बजाए विपक्ष से ही हलफनामा मांग रहे हैं।
सीपीआई-एम सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार अपराध बोध में हैं। आजादी के बाद ऐसा अपराध किसी ने नहीं किया जैसा मौजूदा चुनाव आयोग कर रहा है। उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस अपराधबोध से भरी हुई थी। हर चुनाव से पहले वोटर लिस्ट अपडेट होती है ताकि कोई मतदाता छूटे नहीं, लेकिन मौजूदा आयोग तो वोट काटने का काम कर रहा है। 65 लाख लोग वोटर लिस्ट से बाहर किए गए।
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष को लगता है कि वोट चोरी हो रही है, तो चुनाव आयोग को भी सबूतों के साथ सामने आना चाहिए कि ऐसा नहीं है। अखिलेश यादव ने भी एफिडेविट दिया है कि 18 हजार वोट कटे हैं। ऐसे में आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि वह तथ्य रखे, न कि झूठ बोले।
वहीं, भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ कब तक चलेगा, एक सीमा होती है। आप संवैधानिक संस्था को चोर कह रहे हैं, क्या आपको शर्म नहीं आती? बाबा साहब के संविधान के तहत किसी संस्था को चुनौती देते हुए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है। अगर आपके पास सबूत होते तो अब तक पेश कर देते। आपको भी पता है कि कोई बेइमानी नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
