चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को पत्र लिख मुलाकात के लिए किया आमंत्रित
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके अंग्रेजी समाचार पत्र में प्रकाशित लेख को लेकर पत्र भेजा है। आयोग ने कहा है कि वे महाराष्ट्र चुनावों या अन्य किसी विषय पर आयोग से मिल सकते हैं। आयोग…

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके अंग्रेजी समाचार पत्र में प्रकाशित लेख को लेकर पत्र भेजा है। आयोग ने कहा है कि वे महाराष्ट्र चुनावों या अन्य किसी विषय पर आयोग से मिल सकते हैं।
आयोग सूत्रों के अनुसार, यह पत्र 12 जून को लिखा गया था, जिसे राहुल गांधी के आवास पर रिसीव कर लिया गया है और इसकी एक प्रति ई-मेल के माध्यम से भी भेजी गई है।
पत्र में आयोग ने उल्लेख किया है कि राहुल गांधी ने 7 मई को एक लेख लिखा था, जिसमें महाराष्ट्र चुनावों से संबंधित कुछ विषय उठाए गए थे। आयोग ने कहा है कि इन मुद्दों का उत्तर पहले ही विस्तार से दिया जा चुका है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह नियम प्रक्रिया के तहत चुनाव कराता है, जो पूरी तरह से विकेंद्रीकृत होती है। इसमें राजनीतिक दलों के एक लाख से अधिक एजेंट बूथ स्तर पर तैनात होते हैं।
आयोग ने यह भी कहा है कि हम मानते हैं कि चुनाव संचालन से जुड़े किसी भी मुद्दे को कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा सक्षम न्यायालयों में दायर याचिकाओं के माध्यम से पहले ही उठाया जा चुका होगा। फिर भी, यदि आपके पास अब भी कोई मुद्दे हैं, तो आप लिखकर हमें अवगत करा सकते हैं। आयोग भी आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए तैयार है। सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए सुविधाजनक तिथि और समय निर्धारित किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि राहुल ने इस लेख में सीधे तौर पर आयोग पर आरोप लगाये थे। हालांकि उनके उठाए मुद्दों का आयोग की ओर से बिन्दुवार उत्तर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
