द इंडियन व्यू

चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े, कई राज्यों में तेज गति से जारी है एसआईआर

नई दिल्ली : देश के 12 राज्यों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज-2 में अब तक निर्वाचन प्रपत्रों का 98.98 प्रतिशत वितरण और 33.45 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। इसमें अंडमान निकोबार, गोवा और…

Ragwendra P Singh
November 22, 2025
2 min read
चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े, कई राज्यों में तेज गति से जारी है एसआईआर

नई दिल्ली : देश के 12 राज्यों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज-2 में अब तक निर्वाचन प्रपत्रों का 98.98 प्रतिशत वितरण और 33.45 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। इसमें अंडमान निकोबार, गोवा और लक्षद्वीप ने 100 प्रतिशत प्रपत्र वितरित कर दिए गए हैं जबकि लक्षद्वीप, गोवा और राजस्थान डिजिटाइजेशन में सबसे आगे हैं। चुनाव आयोग ने शनिवार को आंकडे जारी करते हुए यह जानकारी साझा की।चुनाव आयोग के अनुसार अंडमान निकोबार, गोवा और लक्षद्वीप में प्रपत्रों का वितरण 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी वितरण लगभग पूर्णता पर है। डिजिटाइजेशन में लक्षद्वीप 77.30 प्रतिशत, गोवा 65.39 प्रतिशत और राजस्थान 60.54 प्रतिशत के साथ सबसे आगे हैं। वहीं केरल और उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया धीमी बताई गई है।इस गहन पुनरीक्षण में 5 लाख 32 हजार 828 बूथ स्तर अधिकारी और 11 लाख 40 हजार 598 बूथ स्तर के प्रतिनिधि लगे हैं। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अधिक बूथ स्तर एजेंट नियुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि सत्यापन प्रक्रिया और तेजी से की जा सके। आयोग ने स्पष्ट किया कि बूथ स्तर अधिकारियों की नियुक्ति निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की स्वीकृति से की जाती है।उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में कुल 5 करोड़ 9 लाख से अधिक मतदाताओं वाले 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रपत्र वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…