द इंडियन व्यू

चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है : निजाम फौजदार

नई दिल्ली : कांग्रेस प्रवक्ता निजाम फौजदार ने शुक्रवार को चुनाव आयोग (ईसीआई) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने कल एक प्रेस…

Ragwendra P Singh
August 8, 2025
2 min read
चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है : निजाम फौजदार

नई दिल्ली : कांग्रेस प्रवक्ता निजाम फौजदार ने शुक्रवार को चुनाव आयोग (ईसीआई) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोटों में कथित धांधली का मुद्दा उठाया था, जिसमें कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में गड़बड़ियों के सबूत पेश किए गए। ईसीआई इन आरोपों को गंभीरता से लेने के बजाय इसे एक हमले के रूप में देख रहा है और अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है।

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने जो डेटा प्रस्तुत किया, उसे ईसीआई की वेबसाइट से सत्यापित किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ है। यह एक घोटाला है। ईसीआई को अपनी गलती माननी चाहिए और सुधार के कदम उठाने चाहिए, चाहे वह अनजाने में हुई हो या जानबूझकर। क्या यह गलती थी या एक सुनियोजित साजिश, जिसके जवाब में ईसीआई चुप्पी साधे हुए है?

निजाम फौजदार ने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी सत्ता बचाने के लिए जांच एजेंसियों जैसे ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई का दुरुपयोग करती है। भाजपा कमजोर वर्गों के लोगों को धमकाती है, जबकि खुद को साफ-सुथरी सरकार बताने का दावा करती है। भाजपा कहती है कि हम अमेरिका के साथ दोस्ती निभा रहे हैं, लेकिन ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया। वहां धमकाने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाते?

उन्होंने कहा कि ईसीआई भी स्वतंत्र संवैधानिक संस्था नहीं रही, बल्कि भाजपा के प्रभाव में काम कर रही है। यह एक बड़ा घोटाला है, जिसे उजागर करने के लिए बेंगलुरु से शुरू होने वाला आंदोलन पूरे देश में फैलेगा। लाखों लोग इस संघर्ष में शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि ईसीआई को अपनी गलतियों की सजा लेनी चाहिए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना चाहिए। हम एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते देश में मौजूद किसी भी ऐसे तत्व को स्वीकार नहीं कर सकते हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश करेगा। बतौर विपक्ष हमारी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में संकल्पित रहें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…