चुनावी राज्यों में पार्टियों को दूरदर्शन, आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण समय देने की घोषणा
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण समय…

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण समय आवंटित करने की घोषणा की है।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 39ए के तहत सभी मान्यता प्राप्त दलों को डिजिटल टाइम वाउचर आईटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से जारी कर दिए गए हैं। प्रसारण और दूरदर्शन का समय प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होने की तारीख से लेकर मतदान की तारीख से दो दिन पहले तक राज्य स्तर पर लॉटरी निर्धारित किया जाएगा।
प्रत्येक पार्टी को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर 45 मिनट का बेस टाइम राज्य के क्षेत्रीय नेटवर्क पर समान रूप से निःशुल्क दिया जाएगा। इसके अलाना पिछले विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन के आधार पर राजनीतिक दलों को अतिरिक्त समय भी दिया गया है।
चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने प्रसारण और दूरदर्शन कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट और रिकॉर्डिंग पहले से जमा करनी होगी। दूरदर्शन और आकाशवाणी पर अधिकतम दो पैनल चर्चा और बहस के आयोजन में राजनीतिक दलों को एक प्रतिनिधि नामित करने की अनुमति होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
