चीन से ड्रॉ के बाद भारत शीर्ष पर, क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बुधवार को महिला जूनियर एशिया कप के एलीट पूल के अंतिम मैच में मेजबान चीन को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया। इस परिणाम के साथ भारत तीन जीत और एक ड्रॉ से 10 अंक जुटाकर पूल में शीर्ष पर रहा।…

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बुधवार को महिला जूनियर एशिया कप के एलीट पूल के अंतिम मैच में मेजबान चीन को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया। इस परिणाम के साथ भारत तीन जीत और एक ड्रॉ से 10 अंक जुटाकर पूल में शीर्ष पर रहा। बेहतर गोल अंतर के आधार पर भारत ने चीन को पीछे छोड़ा।
चीन ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और भारतीय रक्षापंक्ति पर लगातार दबाव बनाया। मेजबान टीम को शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर मिला, भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार बचाव किया। पहले क्वार्टर में चीन को पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर निधि ने बेहतरीन बचाव करते हुए खतरा टाल दिया।
भारत ने भी आक्रमण तेज किया और कई मौके बनाए। हालांकि, चीन की संगठित रक्षापंक्ति ने भारतीय हमलों को रोक दिया। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई भी उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा। तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला।

भारत की रक्षा पंक्ति ने चीन के हमलों को प्रभावी ढंग से रोका, जबकि भारतीय टीम ने भी जवाबी हमलों के जरिए मौके बनाए। अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमों ने निर्णायक गोल के लिए प्रयास किए, लेकिन कोई भी रक्षा को भेदने में सफल नहीं रही। ड्रॉ के साथ भारत और चीन दोनों के खाते में एक-एक अंक जुड़ा और दोनों के 10 अंक रहे। बेहतर गोल अंतर के कारण भारत ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
अब भारतीय टीम 10 सितंबर को क्वार्टर फाइनल-1 में पाकिस्तान से भिड़ेगी। पाकिस्तान चैलेंजर पूल में चार मैचों से सात अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
